{"_id":"5a2d37474f1c1b0d698c11c2","slug":"101512912711-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमेंट के अभाव में वाटर हार्वेस्टिंग टैंकों का निर्माण कार्य पड़ा ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीमेंट के अभाव में वाटर हार्वेस्टिंग टैंकों का निर्माण कार्य पड़ा ठप
Updated Sun, 10 Dec 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोरंज(हमीरपुर)। विकास खंड भोरंज के अंतर्गत 33 पंचायतों में वाटर हार्वेस्टिंग टैंकों का निर्माण कार्य सीमेंट की सप्लाई न होने के कारण अधर में लटका हुआ है। विकास खंड की प्रत्येक पंचायत में दस से बारह टैंकों की मनरेगा के तहत खुदाई पूरी हो चुकी है। इसके बावजूद सीमेंट न आने के कारण निर्माण कार्य दो माह से बंद पड़े हुए हैं। मनरेगा के तहत लोगों के आंगन में गड्ढे खोद तो दिए लेकिन उन्हें भरा नहीं गया। इन गड्ढों के कारण हादसों का अंदेशा बना हुआ है। सर्दियों के दिनों में अंधेरा जल्दी हो जाता है। ऐसे में इन गड्ढों की वजह से कोई भी बड़ा हादसा हो सकता है।
ग्रामीणों में अजय, विनोद, राकेश, सुभाष चंद, कपिल आदि का कहना है कि दो माह से सीमेंट की सप्लाई न आने के कारण टैंकों का निर्माण कार्य ठप पड़ा हुआ है। वहीं पिछले एक माह से मनरेगा के कामगारों को मजदूरी भी नहीं मिली है। इस कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। लोगों ने विभाग व प्रशासन से सीमेंट की सप्लाई व मजदूरी देने की मांग की है। इस संदर्भ में बीडीओ भोरंज कीर्ती चंदेल का कहना है कि जल्द ही मनरेगा के तहत बजट आ जाएगा। उसके बाद टैंकों का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। इस संदर्भ में उच्चाधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है।