{"_id":"6543f7d2cd65b1354109e84f","slug":"100-grams-extra-sugar-per-person-will-be-available-on-diwali-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1008-12788-2023-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: दीपावली पर प्रति व्यक्ति 100 ग्राम अतिरिक्त चीनी मिलेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: दीपावली पर प्रति व्यक्ति 100 ग्राम अतिरिक्त चीनी मिलेगी
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रदेश सरकार दीपावली पर प्रति व्यक्ति 100 ग्राम अतिरिक्त चीनी प्रदान करेगी। सरकार से हरी झंडी मिलते ही खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग निदेशालय ने इस बारे में लिखित में आदेश जारी कर दिए हैं। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत प्रदेश की उचित मूल्य की दुकानों पर प्रति व्यक्ति 500 ग्राम चीनी मिलती है लेकिन इस बार प्रति व्यक्ति 600 ग्राम चीनी मिलेगी।
100 ग्राम चीनी का अतिरिक्त कोटा महंगाई के इस दौर में राशन कार्ड धारकों को कुछ राहत देगा। बाजार में चीनी के दाम 45 से लेकर 50 रुपये प्रति किलो हैं। वहीं, सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत एपीएल राशन कार्ड धारकों को 30 रुपये प्रति किलो, जबकि एनएफएसए, बीपीएल और अंत्योदय अन्न योजना के राशन कार्डधारकों को 13 रुपये प्रति किलो के हिसाब से चीनी उपलब्ध करवाई जा रही है। प्रदेश में 19.65 लाख राशन कार्ड धारक हैं। दिवाली पर 100 ग्राम अतिरिक्त चीनी का कोटा इन परिवारों के लिए काफी हद तक राहत पहुंचाएगा।
उधर, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम हमीरपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक संजीव वर्मा ने कहा कि निदेशालय से दिवाली पर 100 ग्राम अतिरिक्त चीनी देने के आदेश प्राप्त हुए हैं। वर्तमान में उचित मूल्य की दुकानों पर राशन कार्ड धारकों को प्रति व्यक्ति 500 ग्राम चीनी उपलब्ध करवाई जा रही है। इस बार 600 ग्राम प्रति व्यक्ति चीनी मिलेगी।