फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   10 new cases of jaundice, total number of patients is 81

Hamirpur (Himachal) News: पीलिया के 10 नए मामले, कुल मरीजों की संख्या हुई 81

Sun, 02 Jul 2023 12:41 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jul 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला मुख्यालय हमीरपुर के समीप कराड़ा पेयजल योजना के अंतर्गत आने वाली सात ग्राम पंचायतों में छठे दिन शनिवार को पीलिया के 10 नए मामले सामने आए हैं। इन नए मामलों के बाद पीलिया मरीजों की संख्या 81 पहुंच गई है। गंभीर रूप से बीमार 9 मरीजों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हालांकि, शनिवार को 18 पीलिया के मरीज स्वस्थ भी हो गए हैं।
विज्ञापन


उपायुक्त हमीरपुर हेमराज बैरवा पीलिया प्रभावित क्षेत्र में स्थिति का खुद जायजा ले रहे हैं। उपायुक्त रोजाना स्वास्थ्य विभाग और जलशक्ति विभाग से पल-पल की खबर ले रहे हैं। शुक्रवार रात सवा आठ बजे उपायुक्त खुद कराड़ा पेयजल स्कीम का जायजा लेने पहुंच गए थे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लिए गए पानी के दो सैंपल की रिपोर्ट में बैक्टीरिया मिला था। जबकि जलशक्ति विभाग की सैंपल जांच में पानी शुद्ध पाया गया है। विधायक राजेंद्र राणा ने शुक्रवार को हालात पर काबू पाने के लिए अधिकारियों की बैठक ली और संयुक्त टीम का गठन का पानी के दोबारा सैंपल लेने के निर्देश दिए थे। अब जलशक्ति और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने पानी के नए सैंपल लिए हैं। जिसे जांच के लिए डॉ. राधा कृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में भेजा गया है। शनिवार शाम को इसकी रिपोर्ट तैयार न होने से अब रविवार के चलते सोमवार को लैब से इसकी रिपोर्ट आएगी। तब पता चलेगा कि पानी की गुणवत्ता कैसी है और पीलिया फैलने के क्या कारण रहे हैं। हालांकि जलशक्ति विभाग यह भी तर्क दे रहा है कि गत दिवस हुई बरसात के दौरान हो सकता है कि कराड़ा पेयजल स्कीम के समीप कुछ लोगों ने सेप्टिक टैंक के ढक्कन खोल दिए थे, जिस वजह से पेयजल स्कीम का पानी दूषित हुआ हो।
विज्ञापन


शनिवार को क्षेत्र में पीलिया के दस नए मामले सामने आए हैं। कुल मामलों की संख्या 81 पहुंच गई है। हालांकि, कई मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। वर्तमान में सक्रिय मामलों की संख्या 49 रह गई है। लोग पानी उबाल कर पीएं। उचित तरीके से हाथों को साबुन से धोएं, ताकि बैक्टीरिया से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. संजय जगोता, जिला स्वास्थ्य अधिकारी हमीरपुर।



जलशक्ति और स्वास्थ्य विभाग ने अब दोबारा संयुक्त रूप से पानी के सैंपल एकत्रित किए हैं। लैब में सैंपल टेस्टिंग के लिए भेजा गया है, जल्द ही रिपोर्ट आने वाली है। फिलहाल लोगों को अपने घरों की छतों पर रखे पानी के टैंकों को साफ करने के निर्देश दिए गए हैं। पानी की उचित तरीके से क्लोरीनेशन भी की जा रही है।
ई. राजीव सहगल, अधिशासी अभियंता, जलशक्ति विभाग हमीरपुर।

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed