{"_id":"612e767c8ebc3ec36e6e1173","slug":"10-lakh-liter-capacity-check-dam-to-be-built-soon-in-rangas-hamirpur-hp-news-sml3822603192","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगस में जल्द बनेगा 10 लाख लीटर की क्षमता वाला चेकडैम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगस में जल्द बनेगा 10 लाख लीटर की क्षमता वाला चेकडैम
विज्ञापन
रंगस में प्रस्तावित चेकडैम निर्माण के लिए तकनीकी कमेटी के साथ पहुंची डीएफओ डॉ. एलसी वंदना।
- फोटो : Hamirpur-HP
रंगस (नादौन)। ग्राम पंचायत रंगस के गुजार्डा नाले पर वन विभाग शीघ्र ही चेक डैम बनाएगा। वन मंडल अधिकारी हमीरपुर डॉ. एलसी बंदना की अध्यक्षता में मंगलवार को रंगस के गुजार्डा में प्रस्तावित चेक डैम के लिए तकनीकी कमेटी की ओर से साइट का निरीक्षण किया और प्रस्तावित साइट को फाइनल कर दिया गया। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित चेक डैम में जल भंडारण की क्षमता 10 लाख लीटर होगी। इस पर 25 लाख रुपये की राशि वन विभाग की ओर से व्यय की जाएगी। जिससे क्षेत्र में जहां पानी का स्तर ऊपर आएगा, वहीं आसपास के किसान अपनी भूमि की सिंचाई भी कर सकेंगे। जल स्तर ऊपर आने से कई बावड़ी और कुएं रिचार्ज होंगे, जो प्राकृतिक जलस्रोत सूखने के कगार पर हैं, उनमें भी पानी आने की संभावना बढ़ेगी और इसके साथ भूमि कटाव भी रुकेगा।
डॉ. एलसी बंदना ने कहा कि शीघ्र ही इसकी फाइनल प्रपोजल उच्च अधिकारियों को स्वीकृति के लिए भेजी जाएगी तथा शीघ्र ही स्वीकृति लेकर चेकडैम का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इससे पहले भी इस साइट को दो तीन बार विजिट किया जा चुका था। वहीं, मंगलवार को टेक्निकल टीम के साथ साइट का निरीक्षण किया गया और उपरोक्त साइट को तकनीकी कमेटी की ओर से फाइनल कर दिया गया।
तकनीकी कमेटी में मृदा संरक्षण अधिकारी डॉ. विनय सोनी, अधिशासी अभियंता डिजाइन अनूप ठाकुर, हाइड्रोलॉजिस्ट विनोद शर्मा, विषयवाद विशेषज्ञ डॉ. सुरेश बनियाल, जिला परियोजना अधिकारी संगीता चंदेल, वन मंडल अधिकारी हेड क्वार्टर शशि किरण तथा वन परिक्षेत्र अधिकारी नादौन बीके दत्ता, वनरक्षक अर्जुन कुमार, उपप्रधान संतोष कुमार, अजय कुमार, रवि कुमार, संसार चंद तथा सुरेंद्र आदि भी उपस्थित रहे।