फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur CM Sukhvinder Singh Sukhu said 2100 Van Mitra appointed in Himachal 55 percent girls

Himachal News: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बोले- हिमाचल में 2100 वन मित्र नियुक्त, 55 फीसदी लड़कियां

Mon, 02 Jun 2025 08:20 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर /नादौन।
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर /नादौन। Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 02 Jun 2025 08:20 PM IST
सार

CM Sukhu: सोमवार को बहुतकनीकी संस्थान बड़ू के खेल मैदान में मुख्यमंत्री सुक्खू ने वन मित्रों की पासिंग परेड का निरीक्षण किया और उनके साथ संवाद किया। इस दौरान सीएम ने कहा कि वन विभाग में करीब 2100 वन मित्रों को नियुक्ति दी गई है। इनमें 55 फीसदी से अधिक लड़कियां हैं। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Hamirpur CM Sukhvinder Singh Sukhu said 2100 Van Mitra appointed in Himachal 55 percent girls
बड़ू में आयोजित कार्यक्रम में वनमित्रों से संवाद करते सीएम सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि वन विभाग में करीब 2100 वन मित्रों को नियुक्ति दी गई है। इनमें 55 फीसदी से अधिक लड़कियां हैं। सोमवार को बहुतकनीकी संस्थान बड़ू के खेल मैदान में मुख्यमंत्री सुक्खू ने वन मित्रों की पासिंग परेड का निरीक्षण किया और उनके साथ संवाद किया। उन्होंने वन मित्रों को वनों के संरक्षण की शपथ भी दिलाई।

विज्ञापन


विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा वन विभाग में फील्ड स्टाफ की कमी से वन संरक्षण में बाधा आ रही थी, इसलिए मेरिट के आधार पर वन मित्रों की नियुक्ति की गई है। बेटियां नौकरियां प्राप्त करने में आगे निकल गईं। उन्होंने वन मित्रों से कहा कि आप निश्चिंत रहिए, आपके भविष्य के लिए नीति पर विचार किया जाएगा। आप ही वनों के सच्चे संरक्षक हैं। राज्य सरकार ने पुलिस भर्ती में भी महिलाओं के लिए आरक्षण को बढ़ाकर 30 प्रतिशत कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने हमीरपुर में राजीव गांधी वन संवर्धन योजना का शुभारंभ किया। उन्होंने नादौन के अमलैहड़ और भवड़ां महिला मंडल को प्रमाण पत्र भी प्रदान किए। दोनों महिला मंडल दो-दो हेक्टेयर वन भूमि पर पौधरोपण करेंगे और पांच साल तक इनकी देखभाल भी सुनिश्चित करेंगे। योजना के तहत बंजर और क्षतिग्रस्त वन क्षेत्रों में फलदार पौधों का रोपण कर हरित आवरण बढ़ाया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने ग्रीन एडॉप्शन योजना का भी शुभारंभ किया। पहले चरण में अंबुजा कंपनी 25 हेक्टेयर, अदाणी फाउंडेशन 10 और अल्ट्राटेक 10 हेक्टेयर भूमि पर पौधरोपण कर उनकी देखभाल सुनिश्चित करेंगे। वहीं, उन्होंने वन मित्रों की हाजिरी के लिए मोबाइल एप का भी शुभारंभ किया। सीएम ने बेहतर कार्य करने वाले पालमपुर के ब्लॉक अधिकारी राकेश कुमार और चंबा के अरण्यपाल अभिलाष दामोदर और उनकी टीम को सम्मानित किया।

विपरीत हालातों में प्रदेश की आर्थिक स्थिति सुधारने के प्रयास : सुक्खू
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार ने प्रदेश की वन संपदा को लुटाया है। राजस्व घाटा अनुदान अब 11 हजार करोड़ से घटकर महज 3200 करोड़ रुपये रह गया है। पहले जीएसटी के रूप में चार से पांच हजार करोड़ रुपये मिलते थे, लेकिन अब इसमें बहुत कमी आई है। यह महज 150 करोड़ रुपये हो गया है।

केंद्र की तरफ से राहत मिलती थी, जो जून 2022 से में बंद कर दी गई है। उन्होंने कहा कि विपरीत हालातों में भी प्रदेश सरकार आर्थिक स्थिति को सुधारने का प्रयास कर रही है। बीते दो साल पांच माह में भ्रष्टाचार के चोर दरवाजों को बंद कर तीन हजार करोड़ के करीब राजस्व जुटाया है। पत्रकारों से उन्होंने कहा कि डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर स्थित जोलसप्पड़ के निर्माणाधीन भवन में फर्नीचर लगाने का कार्य जल्द पूरा होगा। नशा तस्करी के खिलाफ और सख्त कदम प्रदेश सरकार उठाने जा रही है। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 917 टीजीटी और नॉन टीजीटी पदों के लिए आवेदन किया जा चुका है। एक माह के अंदर आवेदन के पश्चात अगली प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

वन मित्रों से मुख्यमंत्री ने कहा, जंगलों में आग लगती है, ख्याल रखना
मुख्यमंत्री सुक्खू ने वन मित्रों के साथ आयोजित ‘संवाद’ कार्यक्रम में बातचीत की और उनके प्रशिक्षण अनुभव बारे जानकारी हासिल की। धर्मशाला में नियुक्त वंशिका ने अपने प्रशिक्षण अनुभव के बारे में मुख्यमंत्री को बताया कि उन्हें पौधरोपण से लेकर वन्य प्राणियों के बारे में जानकारी प्रदान की गई। मुख्यमंत्री ने पूछा कि आपने ट्रेनिंग कहां ली? तो वंशिका ने कहा कि नगरोटा सूरियां में। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार देहरा में अंतरराष्ट्रीय स्तर का चिड़ियाघर बना रही है, जहां वन्य प्राणियों को देखने के लिए देश-विदेश से पर्यटक आएंगे।

शिमला की मुस्कान चौहान ने मुख्यमंत्री को बताया कि किताबों से कहीं ज्यादा वे फील्ड में सीख रही हैं। मुख्यमंत्री ने पूछा कि अब तक आपने क्या-क्या सीखा? मुस्कान ने कहा कि हमें पौधरोपण, नर्सरी प्रबंधन और वन संरक्षण बारे जानकारी मिली है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपकी बीट में जंगलों में आग लगती है, ख्याल रखना।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed