Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   good news for employes and pensoners in himachal pradesh

हिमाचल में कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए राहत भरी खबर

Sat, 17 Aug 2013 01:52 AM IST
मंडी/ब्यूरो
मंडी/ब्यूरो Updated Sat, 17 Aug 2013 01:52 AM IST
विज्ञापन
good news for employes and pensoners in himachal pradesh

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों को 8 फीसदी महंगाई भत्ता जारी करने  का ऐलान किया है। डीए जनवरी 2013 से लंबित था।

विज्ञापन


अगस्त से महंगाई भत्ता कर्मचारियों को वेतन और पेंशनरों को पेंशन में मिलेगा। इस देयता पर सालाना 400 करोड़ का खर्च आएगा।

मुख्यमंत्री मंडी के ऐतिहासिक पड्डल मैदान में राज्य स्तरीय 67वें स्वतंत्रता दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे।

इस मौके पर वीरभद्र सिंह ने कौशल विकास भत्ता योजना के सरलीकरण का भी ऐलान किया। इस योजना से ज्यादा युवाओं को लाभ देने के लिए आयु सीमा का दायरा अब 25 के बजाय 18 से 35 वर्ष होगा।
विज्ञापन


शैक्षणिक योग्यता भी 12वीं से घटाकर 10वीं कर दी गई। अब आवेदन तिथि से 2 साल पहले रोजगार कार्यालयों में नाम दर्ज होने की शर्त भी नहीं होगी।

युवाओं को प्रार्थना पत्र देने की तिथि से ही रोजगार कार्यालयों में अपना नाम दर्ज करवाना होगा।

अब युवाओं को मजिस्ट्रेट का जारी रोजगार प्रमाण पत्र भरने के स्थान पर अपने बेरोजगार होने के बारे में खुद ही शपथ पत्र प्रस्तुत करना होगा।

सीएम की अन्य घोषणाएं
- मंडी सदर में उप तहसील कोटली को तहसील का दर्जा
- स्वतंत्रता सेनानियों को 7500 रुपये के स्थान पर 10000 रुपये प्रतिमाह मानदेय
- पूर्व सैनिकों की विधवाओं और अविवाहित पुत्रियों को 3500 के स्थान पर 5000 रुपये प्रति माह मानदेय

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed