{"_id":"b3c8cdd959f1788369f685f74a2cb4dc","slug":"goldan-chance-to-everyone-to-join-the-army","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं के लिए सेना में भर्ती होने का सुनहरा अवसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं के लिए सेना में भर्ती होने का सुनहरा अवसर
धर्मशाला/ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2013 08:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवाओं के पास भारतीय सेना में जाने का सुनहरा मौका है। हिमाचल प्रदेश के चंबा में 4 से 10 अक्तूबर तक भर्ती होगी। कांगड़ा और चंबा के युवा इसमें हिस्सा ले सकेंगे।
विज्ञापन
डीएससी भर्ती के लिए पूरे हिमाचल से उम्मीदवार आ सकते हैं।
भर्ती अधिकारी एआरओ पालमपुर ने बताया कि भर्ती सैनिक सामान्य ड्यूटी और सैनिक क्लर्क/एसकेटी ट्रेड के लिए होगी। उम्मीदवार को पूरे दस्तावेज लेकर आना होगा।
विज्ञापन
सुबह 5 बजे से 8 बजे तक भर्ती स्थल में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने शरीर पर हथेली के पीछे या बाजू के अंदर की और टैटू बनवाया है या शरीर के किसी अन्य भाग में टैटू गुदवाया है तो भर्ती में शामिल नहीं हो सकेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने दलालों से बचने की सलाह दी। 4 अक्तूबर को सोल्जर सामान्य ड्यूटी के लिए कांगड़ा के इंदौरा, नूरपुर, फतेहपुर, ज्वाली, ज्वालामुखी, जसवां कोटला और उप-तहसील हरचक्कियां के उम्मीदवार शामिल हो सकते हैं।
5 अक्तूबर को सोल्जर सामान्य ड्यूटी के लिए धर्मशाला, कांगड़ा, देहरा, शाहपुर, बड़ोह और रक्कड़ तहसील के युवक शामिल हो सकते हैं।
6 अक्तूबर को सोल्जर सामान्य ड्यूटी के लिए जयसिंहपुर, पालमपुर, धीरा, थुरल, खुंडियां, बैजनाथ और उपतहसील मुल्थान के उम्मीदवार शामिल हो सकते हैं।
7 अक्तूबर को सोल्जर सामान्य ड्यूटी के लिए चंबा के उम्मीदवार तथा 8 अक्तूबर को सोल्जर क्लर्क /एसकेटी के लिए कांगड़ा के उम्मीदवार भर्ती में शामिल हो सकते हैं।
उन्होंने बताया कि 9 अक्तूबर को डीएससी के लिए हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और चंडीगढ़ के उम्मीदवार शामिल हो सकते हैं। भर्ती में गुड़गांव, मेवात, पलवन और फरीदाबाद जिले के उम्मीदवार भाग नहीं ले सकेंगे।
10 अक्तूबर को उम्मीदवारों का मेडिकल जांच होगी। उम्मीदवार की आयु 17 वर्ष से 21 वर्ष सोल्जर क्लर्क और एसकेटी के लिए आयु सीमा 17 वर्ष से 23 वर्ष होनी चाहिए।