{"_id":"79163a4fb1f66a34ea5e16cae95d7a53","slug":"fraud-himachal-50-lack","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफसरों ने सरकार को लगाई 50 लाख की चपत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफसरों ने सरकार को लगाई 50 लाख की चपत
अशोक केडियाल /नाहन (सिरमौर)
Updated Sat, 12 Oct 2013 10:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल विजिलेंस ब्यूरो ने विद्युत बोर्ड के एसई समेत चार अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। बोर्ड के एसई, एक्सईएन, जेई और रिटायर एसई पर आरोप है कि उन्होंने पांवटा की एक दवा कंपनी को नियमों के विपरीत जाकर कनेक्शन दिया और सरकारी खजाने को 50 लाख रुपये का नुकसान पहुंचाया।
विज्ञापन
विजिलेंस में दर्ज मामले के अनुसार पांवटा स्थित ड्रग इंडिया लिमिटेड नामक कंपनी को विद्युत बोर्ड ने 2005 में नया कनेक्शन दिया। चूंकि कंपनी का विद्युत लोड तय नियमों से अधिक था, इसलिए कंपनी को ही सब स्टेशन तक का खर्च उठाना था। इस पर करीब 50 लाख रुपये का खर्च आता।
विज्ञापन
लेकिन पांवटा के तत्कालीन एसई एके अग्रवाल (अब रिटायर), एक्सईएन पांवटा अनूप धीमान (वर्तमान में एसई नाहन), एसडीओ दिनेश गुप्ता (वर्तमान में एक्सईएन नालागढ़), जेई जगदीश ने कंपनी से साठगांठ कर सब स्टेशन के बजाय बीच लाइन से ही कनेक्शन दे दिया।
विज्ञापन
इससे प्रदेश सरकार के खाते में आने वाले 50 लाख रुपये डूब गए। इसकी जानकारी मिलने पर विजिलेंस ब्यूरो ने 16 अगस्त 2013 को नाहन थाने में अनूप धीमान, दिनेश गुप्ता, जगदीश नेगी एवं एके अग्रवाल के खिलाफ धारा 420,120 बी एवं पीसीए एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।