फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Four Suspended, Including Two Officers Posted at Women's Police Station Chamba; Superintendent of Police Takes

Chamba: महिला थाना चंबा में तैनात दो अधिकारियों समेत चार निलंबित, पुलिस अधीक्षक ने की कार्रवाई

Wed, 27 May 2026 09:20 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा।
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 27 May 2026 09:20 PM IST
सार

ड्यूटी में अनुशासनहीनता पाए जाने सब इंस्पेक्टर, इंस्पेक्टर, मुख्य आरक्षी पुरुष और महिला आरक्षी पर पर गाज गिरी है। 

विज्ञापन
Four Suspended, Including Two Officers Posted at Women's Police Station Chamba; Superintendent of Police Takes
निलंबित(सांकेतिक)। - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

महिला थाना चंबा में तैनात दो अधिकारी, दो पुलिस कर्मियों को पुलिस अधीक्षक चंबा ने निलंबित कर दिया। ड्यूटी में अनुशासनहीनता पाए जाने सब इंस्पेक्टर, इंस्पेक्टर, मुख्य आरक्षी पुरुष और महिला आरक्षी पर पर गाज गिरी है। निलंबित किए गए अधिकारी-कर्मचारियों को पुलिस लाइन में हाजिर किया गया है। सभी के खिलाफ अब विभागीय जांच भी बिठा दी गई है। पुलिस अधीक्षक ने साफ किया कि ड्यूटी में किसी प्रकार की अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चुराह से लापता नाबालिग को तलाश कर लाने वाली टीम पर ये कार्रवाई अमल में लाई गई है। चुराह उपमंडल निवासी एक व्यक्ति ने सात अप्रैल 2026 को महिला थाना चंबा में उसकी नाबालिग बेटी को क्षेत्र के एक युवक की ओर से बहला-फुसला कर भगा ले जाने की शिकायत दर्ज करवाई थी। बेटी के लापता होने से परिवार में हड़कंप मच गया। परिजनों ने अपने स्तर पर हर जगह बेटी की तलाश की। लेकिन, कहीं पर उसका कोई सुराग नहीं मिलने पर पुलिस से मदद मांगी। मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला थाना चंबा ने मामले की जांच आगे बढ़ाई।

विज्ञापन
Trending Videos

साइबर सेल की मदद से मोबाइल लोकेशन और तकनीकी जानकारी जुटाई गई। जांच के दौरान युवती और युवक की लोकेशन चेन्नई में ट्रेस हुई। इसके बाद विशेष टीम बना कर दक्षिण भारत रवाना हुई। करीबन 2800 किलोमीटर दूर चेन्नई पहुंच टीम के समक्ष भाषा सबसे बड़ी समस्या बनी। स्थानीय लोग तमिल भाषा बोल रहे थे, जबकि टीम के सदस्य उनकी भाषा नहीं समझ रहे थे। आखिरकार पुलिस युवक-युवती तक पहुंचने में कामयाब रही। चार दिन की कानूनी औपचारिकताओं के बाद टीम दोनों को लेकर चंबा रवाना हुई। चंबा पहुंच युवती को उनके परिजनों को सौंपा गया। जबकि, युवक हिरासत में रखा गया है। इसी मामले में अनुशासनहीनता पाए जाने की शिकायत के बाद अब टीम में शामिल सब इंस्पेक्टर, हेड इंस्पेक्टर, मुख्य आरक्षी, महिला आरक्षी पर ये गाज गिरी है। पुलिस अधीक्षक चंबा विजय सकलानी ने बताया कि सब इंस्पेक्टर, हेड इंस्पेक्टर, मुख्य आरक्षी और महिला आरक्षी को निलंबित किया गया है। ड्यूटी में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं होगी। अधिकारी-कर्मचारियों को अब पुलिस लाइन में हाजिर किया गया है। विभागीय जांच उन पर होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed