फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Former minister Virender Kanwar threatened with death, ransom demanded; case registered against unknown person

Himachal News: पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर को दी जान से मारने की धमकी, फिरौती मांगी; अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज

Sun, 13 Apr 2025 07:13 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, थानाकलां (ऊना)।
संवाद न्यूज एजेंसी, थानाकलां (ऊना)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 13 Apr 2025 07:13 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता वीरेंद्र कंवर को अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर जान से मारने और अगवा करने की धमकी दी है। वीरेंद्र कंवर ने बताया कि उनसे 20 से 25 लाख रुपये फिरौती मांगी गई है।

विज्ञापन
Former minister Virender Kanwar threatened with death, ransom demanded; case registered against unknown person
डिजाइन फोटो। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता वीरेंद्र कंवर को अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर जान से मारने और अगवा करने की धमकी दी है। आरोपी ने खुद को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ का रहने वाला धर्मेंद्र बताया और फिरौती की मांग की। मांग न मानने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। पूर्व मंत्री ने तुरंत इसकी शिकायत ऊना के पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह को दी। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


वीरेंद्र कंवर ने बताया कि उनसे 20 से 25 लाख रुपये फिरौती मांगी गई है। फिरौती न देने पर जान से मारने की धमकी भी दी है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस की तकनीकी टीम कॉल रिकॉर्डिंग, मोबाइल ट्रेसिंग और साइबर सेल की मदद से आरोपी तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। आरोपी ने अपनी पहचान छिपाने की भी कोशिश की है, क्योंकि ट्रू कॉलर पर उसका नाम इरफान खान दिखा, जबकि फोन पर उसने अपना नाम धर्मेंद्र बताया है। पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने कहा कि मामला दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed