फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Former CM Shanta Kumar said If work worth Rs 300 crore can be started in Dehra then why not Rs 30 crore to CU

Shanta Kumar: पूर्व सीएम शांता बोले- देहरा में 300 करोड़ के शुरू हो सकते काम तो सीयू को 30 करोड़ क्यों नहीं

Tue, 26 Nov 2024 06:49 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, पालमपुर (कांगड़ा)।
संवाद न्यूज एजेंसी, पालमपुर (कांगड़ा)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 26 Nov 2024 06:49 PM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने कहा कि देहरा में छह माह में ही 300 करोड़ रुपये की योजनाएं शुरू हो गई हैं। वहीं, सीयू का भवन पिछले 12 सालों से बनना तो दूर, इसका निर्माण भी शुरू नहीं हुआ है।
 

विज्ञापन
Former CM Shanta Kumar said If work worth Rs 300 crore can be started in Dehra then why not Rs 30 crore to CU
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता शांता कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने एक बार फिर प्रदेश सरकार को निशाने पर लिया है। कहा कि विधायक कमलेश का बयान पढ़कर खुशी हुई कि देहरा में छह माह में ही 300 करोड़ रुपये की योजनाएं शुरू हो गई हैं। देहरा में युद्ध स्तर पर होने वाले इस विकास के लिए वह मुख्यमंत्री और देहरा के लोगों को बधाई देते हैं। लेकिन दुख के साथ उन्हें याद दिलाना चाहता हूं कि वह देहरा के ही मुख्यमंत्री नहीं हैं, वह धर्मशाला के भी मुख्यमंत्री हैं।

विज्ञापन


जहां सीयू का भवन पिछले 12 सालों से बनना तो दूर, इसका निर्माण भी शुरू नहीं हुआ है। भवन निर्माण के लिए केंद्र सरकार का लगभग 400 करोड़ रुपये इसलिए खर्च नहीं हो रहा, क्योंकि हिमाचल सरकार अपने हिस्से के 30 करोड़ रुपये नहीं दे रही है। सीयू के देहरा परिसर के लिए हिमाचल सरकार ने धन दे दिया और वहां काम शुरू हो गया। शांता कुमार ने कहा कि कांगड़ा जिला के साथ इससे अधिक अन्याय और नहीं हो सकता।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने उन्हें विश्वास दिलवाया था कि प्रदेश की आर्थिक स्थिति ठीक होते ही वह 30 करोड़ रुपये दे देंगे। लेकिन अब तो प्रदेश की आर्थिक स्थिति इतनी बेहतर हो गई है कि एक विधानसभा क्षेत्र देहरा में ही पिछले छह महीनों में 300 करोड़ रुपये की योजनाएं शुरु हो गईं। उन्हें नहीं पता कि धर्मशाला व कांगड़ा के लोग इस अन्याय को क्यों और कैसे सह रहे हैं। उन्होंने सीएम से एक बार फिर आग्रह किया है कि 30 करोड़ रुपये दीजिये और धर्मशाला केंद्रीय विवि के 12 सालों से रुके हुए काम को शुरू करवाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed