फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Former CM Late Virbhadra Singh Statue Will Be Installed In Daulat Singh Park On The Ridge Shimla HP

Virbhadra Singh Statue: आखिर मिल ही गई जगह, रिज पर दौलत सिंह पार्क में लगेगी वीरभद्र की प्रतिमा

Sun, 29 Sep 2024 11:07 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 29 Sep 2024 11:07 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह की शिमला के रिज मैदान पर प्रतिमा लगाने के लिए आखिरकार राज्य की सुक्खू सरकार को जगह मिल ही गई। पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की प्रतिमा राजधानी के ऐतिहासिक रिज मैदान स्थित दौलत सिंह पार्क में लगाई जाएगी। 

विज्ञापन
Former CM Late Virbhadra Singh Statue Will Be Installed In Daulat Singh Park On The Ridge Shimla HP
पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह (फाइल फोटो)। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पूर्व सीएम स्व. वीरभद्र सिंह की प्रतिमा राजधानी के ऐतिहासिक रिज मैदान स्थित दौलत सिंह पार्क में लगाई जाएगी। इस पार्क में प्रतिमा लगाने के लिए स्थान चिन्हित कर लिया गया है। महापौर सुरेंद्र चौहान की अध्यक्षता में हुए नगर निगम सदन ने शनिवार को इसे मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन


नगर निगम के अनुसार 30 जुलाई 2021 को कांग्रेस पार्षद सिमी नंदा ने इस बारे में सदन में प्रस्ताव दिया था। पार्षद ने रिज पर वीरभद्र सिंह की प्रतिमा लगाने की मांग की थी। सदन ने इसे मंजूरी भी दी थी। इसके बाद दो जून 2023 को नगर निगम की ओर से इस बारे में अनापत्ति प्रमाणपत्र भी जिला प्रशासन को दे दिया गया था। लेकिन अब नगर निगम से पूछा गया है कि दौलत सिंह पार्क में कहां पर यह प्रतिमा लगाई जानी है। सदन ने फैसला लिया कि पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की यह प्रतिमा इस पार्क में पूर्व सीएम वाईएस परमार और लेफ्टिनेंट कर्नल दौलत सिंह की प्रतिमा के बीच में लगाई जाएगी।
विज्ञापन


सदन से पारित हुआ यह प्रस्ताव अब जिला प्रशासन के माध्यम से सरकार को भेजा जाएगा। गौरतलब है कि बीते साल इस मामले पर विवाद भी हो चुका है। कांग्रेस के कई पार्षदों और नेताओं समेत सरकार के मंत्री विक्रमादित्य सिंह भी रिज पर पूर्व सीएम की प्रतिमा लगाने को लेकर हो रही देरी पर सवाल उठा चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed