फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Fog slows down Howrah speed delays three trains from Kalka by two hours weather update himachal

Himachal: हावड़ा की रफ्तार पर धुंध की ब्रेक, कालका से तीन ट्रेनें 2 घंटे लेट; जानें कैसा रहेगा हिमाचल का मौसम

Sun, 09 Nov 2025 09:57 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 09 Nov 2025 09:57 AM IST
सार

दिल्ली से आने वाली ट्रेनों के साथ ट्रॉय ट्रेनें कनेक्ट होने से कालका से शिमला के लिए ट्रेनों को देरी से रवाना किया गया। इस कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, हिमाचल में न्यूनतम पारा गिरने से ठंड बढ़ गई है। दिन में मौसम साफ है। पढ़ें पूरी अपडेट...

विज्ञापन
Fog slows down Howrah speed delays three trains from Kalka by two hours weather update himachal
विश्व धरोहर कालका-शिमला ट्रैक - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

बाहरी राज्यों में हल्की धुंध का असर विश्व धरोहर कालका-शिमला ट्रैक पर चलने वाली ट्रेनों पर भी पड़ना शुरू हो गया है। धुंध के कारण हावड़ा ट्रेन देरी से दिल्ली से कालका पहुंची। इस कारण कालका से शिमला तक चलने वाली तीन ट्रेनें दो घंटे तक लेट हो गईं।

विज्ञापन


दिल्ली से आने वाली ट्रेनों के साथ ट्रॉय ट्रेनें कनेक्ट होने से कालका से शिमला के लिए ट्रेनों को देरी से रवाना किया गया। इस कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शनिवार को कालका से शिमला चलने वाली 52451 शिवालिक एक्सप्रेस सुबह 5:45 की बजाय करीब दो घंटा देरी से सुबह 7:45 बजे रवाना हुई। इसी तरह 52453 कालका-शिमला एक्सप्रेस सुबह 6:20 बजे की बजाय 8:05 बजे निकली। ये ट्रेन करीब 1.45 घंटे देरी से कालका से चली। इसके बाद चलने वाली 52459 कालका-शिमला एक्सप्रेस सुबह 7:00 की बजाय 8:27 बजे निकली। ये ट्रेन भी करीब 1.27 घंटे देरी से चली।

विज्ञापन

इन ट्रेनों के इंतजार में बैठे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं, कनोह से शिमला, समरहिल कामकाज के लिए ट्रेन में जाने वाले लोगों को भी शनिवार को बसों का सहारा लेना पड़ा।

वीकेंड के चलते ट्रेनें पैक
वीकेंड पर कालका-शिमला रेल ट्रैक पर सभी ट्रेनें फुल होकर निकल रही हैं। काउंटर पर भी टिकट मुश्किल से मिल रही है। शनिवार को कालका से शिमला के लिए चलने वाली पांच ट्रेनें पूरी पैक रहीं। रविवार को भी अप और डाउन की ओर चलने वाली सभी ट्रेनें पैक हैं।
 
विज्ञापन

हिमाचल में 14 तक मौसम साफ रहने के आसार
हिमाचल में न्यूनतम पारा गिरने से ठंड बढ़ गई है। दिन में मौसम साफ है। रविवार को भी प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में मौसम शुष्क रहा। पर्वतीय इलाकों में सुबह के समय पाला पड़ने की संभावना बनी हुई है।

शनिवार सुबह 8:30 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रहा। सबसे कम तापमान कुकुमसेरी में -2.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शिमला में 9.0, सुंदरनगर में 8.5, भुंतर में 6.1, कल्पा में 1.5, धर्मशाला में 9.8, ऊना में 11.4, नाहन में 11.6, केलांग में 2.0, पालमपुर में 7.0, सोलन में 7.5, मनाली में 4.1, कांगड़ा में 8.6, मंडी में 9.1, बिलासपुर में 12.9, हमीरपुर में 9.2, जुब्बड़हट्टी में 10.6, कुफरी में 8.1, नारकंडा में 6.0, सराहन में 9.5 और ताबो में -2.0 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

उधर, मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के अधिकांश हिस्सों में अगले  कुछ दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान  में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। अधिकतम तापमान मेंखास बदलाव नहीं होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed