फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Fire incident in Rampur: Residential house gutted in Dhwalsa; losses estimated in the lakhs—watch the video.

रामपुर में अग्निकांड: ध्वालसा में दो मंजिला मकान आग की भेंट चढ़ा, लाखों का नुकसान

Sat, 24 Oct 2026 12:31 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, डंसा (रामपुर बुशहर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, डंसा (रामपुर बुशहर)। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 24 Oct 2026 12:31 PM IST
सार

शिमला जिले के रामपुर बुशहर उपमंडल की लालसा पंचायत के ध्वालसा गांव में आग की घटना में देव राज भारद्वाज का रिहायशी मकान जलकर राख हो गया। 

विज्ञापन
Fire incident in Rampur: Residential house gutted in Dhwalsa; losses estimated in the lakhs—watch the video.
ध्वालसा में रिहायशी मकान जला। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

शिमला जिले के रामपुर उपमंडल की लालसा पंचायत के ध्वालसा गांव में शनिवार सुबह करीब 7:45 बजे दो मंजिला रिहायशी मकान में आग लग गई। आग की इस घटना में देवराज भारद्वाज का मकान बुरी तरह जल गया। लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। गनीमत रही कि आग की घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। मकान में आग भड़कने की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। उनकी मुस्तैदी से आग को फैलने से रोक लिया गया, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया। सूचना मिलने पर रामपुर से अग्निशमन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। हालांकि, आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन



Trending Videos

घटना की जानकारी मिलने के बाद राजस्व विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया। प्रशासन की ओर से तहसीलदार, पटवारी और कनिष्ठ अभियंता सहित स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया, ताकि नुकसान का आकलन किया जा सके। लालसा पंचायत की प्रधान संगीता शर्मा ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही प्रशासन और अग्निशमन विभाग को सूचित कर दिया गया था। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों ने आग बुझाने के लिए भरसक प्रयास किए। उन्होंने सरकार और प्रशासन से प्रभावित परिवार को हुए नुकसान के अनुरूप उचित मुआवजा देने की मांग की है। प्रभावित परिवार को प्रशासन की ओर से तत्काल राहत सामग्री उपलब्ध करवाई गई। परिवार को 7 हजार रुपये नकद दिए गए। इसके अलावा दो तिरपाल, 10 किलो चावल और कंबल भी उपलब्ध करवाए गए, ताकि प्रभावित परिवार को शुरुआती जरूरतों में सहायता मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed