फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   FIR against former MLA Bumber Thakur for pushing ASP case registered under these sections

Bumber Thakur: एएसपी से धक्कामुक्की पर पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर एफआईआर, इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला

Thu, 03 Jul 2025 09:23 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 03 Jul 2025 09:23 PM IST
सार

Bumber Thakur: पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर विभिन्न धाराओं में सदर थाना में केस दर्ज हो गया है। बता दें कि बंबर ठाकुर और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के बीच बुधवार को धक्कामुक्की हुई थी जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
FIR against former MLA Bumber Thakur for pushing ASP case registered under these sections
बंबर ठाकुर और एएसपी शिव चौधरी के बीच हुई थी धक्कामुक्की। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उपायुक्त कार्यालय परिसर के बाहर बुधवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक से ड्यूटी के दौरान धक्कामुक्की और गाली गलौज करने के मामले में पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर विभिन्न धाराओं में सदर थाना में केस दर्ज हो गया है। इसमें वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान हंगामा करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने को लेकर भी धाराएं लगाई गई हैं।

विज्ञापन


बुधवार को बिलासपुर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का परिधि गृह बिलासपुर में कार्यक्रम था। उनके बिलासपुर आगमन से ठीक पहले कांग्रेस के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर ने भी उन पर मार्च में हुए हमले के आरोपी को अब तक न पकड़ने को लेकर धरना दिया। पुलिस और प्रशासन ने उन्हें पहले उनकी पत्नी के सरकारी आवास चंगर के पास रोकने की कोशिश की, लेकिन वो अपने समर्थकों के साथ उपायुक्त कार्यालय के गेट के पास पहुंच गए। उस दौरान वहां से नड्डा का काफिला भी गुजरना था। प्रशासनिक अधिकारी एसडीएम सदर, डीएसपी मुख्यालय उनसे आग्रह कर रहे थे कि वो मुख्य गेट से उपायुक्त कार्यालय जाएं, लेकिन बंबर दूसरे मार्ग से जाने पर अड़ गए।
विज्ञापन


इस दौरान कार्यकारी एसपी का कार्यभार संभाल रहे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीच में आए तो बंबर ठाकुर की उनसे धक्का- मुक्की हो गई, जिससे मामला गरमा गया। लेकिन फिर एसडीएम के बीच में आने के बाद मामला शांत हुआ। इस सबके बीच जेड श्रेणी की सुरक्षा को देखते हुए जेपी नड्डा को भी कोर्ट रोड से न लाकर बस अड्डा रोड से परिधि गृह पहुंचाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

एएसपी शिव चौधरी ने कहा कि बंबर ठाकुर ने न तो प्रशासन को इस धरने की कोई जानकारी पहले दी थी और न ही इसकी अनुमति ली थी। वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस का दायित्व होता है। नड्डा को जेड श्रेणी की सुरक्षा मिली है। ऐसे में किसी भी तरह का जोखिम जिला पुलिस नहीं उठा सकती थी। बंबर ठाकुर का कहना है कि मंगलवार रात को मेरे ऊपर हमले की कोशिश की गई, मैंने उसकी शिकायत पुलिस को दी लेकिन फिर भी मामला दर्ज नहीं किया गया। अगर हमें पता होता कि नड्डा उस रूट से आ रहे हैं तो हम अपना धरना पीछे कर लेते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed