{"_id":"5a913ee6-c9e6-11e2-9e8a-d4ae52bc57c2","slug":"family-left-her-because-she-was-hiv-positive","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचआईवी ग्रस्त महिला को बुरी तरह पीट कर घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचआईवी ग्रस्त महिला को बुरी तरह पीट कर घर से निकाला
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 31 May 2013 05:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उना जिला मुख्यालय से लगभग 15 किलोमीटर दूर स्थित एक ग्राम पंचायत में एचआईवी ग्रस्त महिला को ससुराल वालों ने पहले पीटा और फिर घर से निकाल दिया।
उक्त महिला घायलावस्था में जैसे-तैसे जिला अस्पताल पहुंची। जहां किसी ने उसकी आपबीती सुनकर इंसाफ की गुहार लगाने थाने भेज दिया। पुलिस ने ससुरालियों को थाना तलब किया है।
घर से निकालने के बाद उक्त महिला को फिर अस्पताल में शरण लेनी पड़ी। महिला ने बताया कि उसके ससुरालियों ने उसके तीनों बच्चों को भी जबरन अपने पास रख लिया है। बताया जा रहा है कि उक्त महिला के पति की मौत पहले ही एड्स के कारण हो चुकी है और वह खुद भी एचआईवी से जूझ रही है।
जानकारी के अनुसार उक्त महिला हमीरपुर जिले के नादौन में आयोजित एक सत्संग में भाग लेने गई थी, जहां उसे तीन दिन लग गए। वापस घर पहुंचने पर उसकी सास-ससुर और अन्य ससुरालियों ने बुरी तरह पीट डाला और उसके तीनों बच्चों को अपने पास रखकर जख्मी हालत में उसे घर से बाहर निकाल दिया।
विज्ञापन
उधर, एसएचओ ऊना केएल बैरी ने बताया कि पुलिस ने महिला के बयान दर्ज किए हैं। ससुराल वालों को थाना तलब किया गया है। महिला को हर हालत में इंसाफ दिलाया जाएगा, इस हालत में महिला के साथ नाइंसाफी करने वालों को कतई बख्शा नहीं जाएगा।
ससुरालियों ने भी दिया शिकायत पत्र
एचआईवी ग्रस्त महिला के खिलाफ ससुराल पक्ष की ओर से भी थाने में उसके घर में न रहने का आरोप लगाया है। एसएचओ केएल बैरी ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस पूरे घटनाक्रम की हर पहलू को ध्यान में रखकर छानबीन कर रही है।