{"_id":"675f5bd040430f5fbe0a8534","slug":"victory-day-had-there-been-no-ceasefire-on-16th-lahore-would-have-been-under-the-control-of-indian-army-2024-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vijay Diwas : 16 दिसंबर को युद्धविराम न होता तो भारतीय सेना के कब्जे में होता लाहौर, आंखों देखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Vijay Diwas : 16 दिसंबर को युद्धविराम न होता तो भारतीय सेना के कब्जे में होता लाहौर, आंखों देखी
Mon, 16 Dec 2024 04:53 AM IST
दुष्यंत शर्मा
मोहिंद्र सिंह, धर्मशाला
मोहिंद्र सिंह, धर्मशाला
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 16 Dec 2024 04:53 AM IST
सार
धर्मशाला के दाड़नू निवासी सूबेदार मेजर पुरुषोत्तम ठाकुर ने बताया कि वह 19 दिसंबर 1968 को सेना की फस्ट डोगरा रेजिमेंट में भर्ती हुए थे।
विज्ञापन
धर्मशाला के दाड़नू निवासी सूबेदार मेजर पुरुषोत्तम ठाकुर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
1971 में भारतीय सेना ने अपने अदम्य साहस से पाकिस्तानी सेना को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया था। अगर 16 दिसंबर को पाकिस्तानी सेना ने अपने हथियार नहीं डाले होते तो भारतीय सैनिक लाहौर को भी अपने कब्जे में ले सकते थे।
विज्ञापन
1971 में पाकिस्तान के साथ भारत ने सैकड़ों जवानों को खोया था। इसके बावजूद भारतीय सेना ने पाकिस्तानी नागरिकों के प्रति दया दिखाई और उन्हें खाने को दिया था। 1971 के युद्ध में नए-नए सिपाही भर्ती हुए धर्मशाला के दाड़नू निवासी सूबेदार मेजर पुरुषोत्तम ठाकुर ने बताया कि वह 19 दिसंबर 1968 को सेना की फस्ट डोगरा रेजिमेंट में भर्ती हुए थे।
विज्ञापन
1969 के अंत में प्रशिक्षण लेने के बाद 1970 में अपनी यूनिट फस्ट डोगरा रेजिमेंट में चले गए। तीन दिसंबर 1971 को जब भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध शुरू हुआ तो उनकी यूनिट को जम्मू-कश्मीर में तैनात कर दिया।
विज्ञापन
रावी पार कर पाकिस्तान के नैनाकोट पहुंची सेना
भारत की तीनों सेनाओं ने पाकिस्तान के सैनिकों को मारते हुए आगे बढ़ना शुरू किया। उनकी यूनिट छह दिसंबर को पाकिस्तान के सकरगढ़ में पहुंच गई। इसके बाद भारतीय सेना रावी पार करते हुए सात दिसंबर की रात पाकिस्तान के नैनाकोट पहुंच गई थी। सुबह जब नैनाकोट में देखा तो पाकिस्तानी के कुछ लोग ही वहां बचे थे।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन