फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Dharamshala News ›   IND vs AFG Virat Kohli set to play in Dharamshala for the third time in a month

IND vs AFG: एक माह में तीसरी बार धर्मशाला में खेलने उतरेंगे विराट कोहली, 13 जून को होगा मुकाबला

Sun, 31 May 2026 03:13 PM IST
Ankesh Dogra मोहिंद्र सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला।
मोहिंद्र सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला। Published by: Ankesh Dogra Updated Sun, 31 May 2026 03:13 PM IST
सार

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला धर्मशाला में 13 जून को खेला जाएगा। जिसमें धर्मशाला आ चुके भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली अब एक माह के भीतर तीसरी बार धर्मशाला की खूबसूरत वादियों में उतरेंगे। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
IND vs AFG Virat Kohli set to play in Dharamshala for the third time in a month
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में क्रिकेट का रोमांच एक बार फिर चरम पर पहुंचने वाला है। आईपीएल के दौरान दो बार धर्मशाला आ चुके भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली अब एक माह के भीतर तीसरी बार धर्मशाला की खूबसूरत वादियों में उतरेंगे। इस बार उनके साथ रोहित शर्मा समेत भारतीय टीम के कई बड़े  सितारे भी मैदान पर अपने बल्ले का जलवा दिखाएंगे।

विज्ञापन


भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला धर्मशाला में 13 जून को खेला जाएगा। एचपीसीए स्टेडियम इस हाई-प्रोफाइल मुकाबले की मेजबानी करेगा, जहां क्रिकेट प्रेमियों को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का रोमांच देखने का मौका मिलेगा। आईपीएल के दौरान रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू की ओर से खेलते हुए विराट कोहली धर्मशाला में दो मुकाबले खेल चुके हैं। 
विज्ञापन


अब टीम इंडिया की जर्सी में उनकी वापसी स्थानीय प्रशंसकों के लिए किसी उत्सव से कम नहीं होगी। धर्मशाला में विराट की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनके मैदान पर उतरते ही पूरा स्टेडियम कोहली-कोहली के नारों से गूंज उठता है। धौलाधार पर्वत की बर्फीली चोटियों के बीच होने वाला यह मुकाबला न केवल क्रिकेट प्रेमियों, बल्कि पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र रहेगा। मैच के चलते होटल कारोबार, पर्यटन और स्थानीय व्यापार को भी बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है। एचपीसीए के सचिव मनुज शर्मा ने कहा कि धर्मशाला में विराट कोहली एक माह के भीतर तीसरी बार धर्मशाला में खेलते नजर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed