फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Dharamshala News ›   HPCA: Preparations begin for the proposed international T20 match in Dharamsala

एचपीसीए: धर्मशाला में प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच के लिए तैयारियां शुरू

Sat, 18 Dec 2021 10:25 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 18 Dec 2021 10:25 PM IST
सार

  शनिवार को एचपीसीए की अपैक्स काउंसिल की इस वित्त वर्ष की तीसरी बैठक आयोजित की गई।  सुमित शर्मा ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच के अलावा खिलाड़ियों को मूलभूत सुविधाएं बढ़ाने पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि इस साल प्रदेशभर में 11 सब सेंटर बनाए गए हैं। 

विज्ञापन
HPCA: Preparations begin for the proposed international T20 match in Dharamsala
एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला में 15 मार्च को प्रस्तावित भारत-श्रीलंका के बीच खेले जाने वाले टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच के लिए हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। वहीं बीसीसीआई से पूरी जानकारी प्राप्त होने के बाद एचपीसीए की ओर से जारी व्यवस्थाएं की जाएंगी। फिलहाल बीसीसीआई का केवल टूर प्लान बना है। यह बात एचपीसीए के सचिव शर्मा ने कही। शनिवार को एचपीसीए की अपैक्स काउंसिल की इस वित्त वर्ष की तीसरी बैठक आयोजित की गई।  सुमित शर्मा ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच के अलावा खिलाड़ियों को मूलभूत सुविधाएं बढ़ाने पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि इस साल प्रदेशभर में 11 सब सेंटर बनाए गए हैं।

विज्ञापन


पहली बार सिरमौर जिला में महिला खिलाड़ियों के लिए भी सब सेंटर खोला गया है, जिससे की महिला खिलाड़ियों की खेल को और अधिक निखारा जा सकेगा। कोविड महामारी के चलते खेल गतिविधियां रुकी थीं, लेकिन वैक्सीनेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद गतिविधियों को शुरू किया गया है। इसके अलावा प्रदेश में 2-3 सब सेंटर खोलने को लेकर भी बैठक में चर्चा की गई। सब-सेंटर खोलने के लिए भूमि उपलब्ध करवाने के मामले को सरकार के समक्ष उठाने के विषय पर भी एचपीसीए की अपेक्स काउंसिल की बैठक में चर्चा हुई। धर्मशाला स्टेडियम में प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच के लिए एजीएम की बैठक में भी पदाधिकारियों के साथ चर्चा की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed