Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Dharamshala News ›   Himachal Winter Session 2026: Drone CCTV Security at Tapovan

धर्मशाला: ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगा तपोवन का शीतकालीन सत्र, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Mon, 16 Nov 2026 09:55 AM IST
Ankesh Dogra अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला। Published by: Ankesh Dogra Updated Mon, 16 Nov 2026 09:55 AM IST
सार

तपोवन में शुरू हो रहे हिमाचल विधानसभा के शीतकालीन सत्र के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। विधानसभा परिसर की निगरानी ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से होगी, जबकि वाहनों और आगंतुकों के प्रवेश के लिए अलग-अलग गेट निर्धारित किए गए हैं।

विज्ञापन
Himachal Winter Session 2026: Drone CCTV Security at Tapovan
तपोवन में सत्र के दौरान ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी होगी। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

तपोवन में सोमवार से शुरू हो रहे विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी। परिसर की निगरानी सीसीटीवी कैमरों, ड्रोन से की जाएगी। इसके लिए विस अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। रविवार को सुरक्षा प्रबंधों और सत्र की तैयारियों को लेकर बैठक की अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष ने कहा कि सत्र में भाग लेने वाले सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायकों के साथ उनके स्टाफ और पीएसओ के ठहरने की व्यवस्था जिला प्रशासन करेगा। विधानसभा सचिवालय के 70 अधिकारी और कर्मचारी भी सत्र के दौरान तैनात रहेंगे। 

विज्ञापन
Trending Videos

परिसर में केवल मंत्रियों, मुख्य संसदीय सचिवों, विधायकों, मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक और प्रशासनिक सचिवों के वाहनों को पार्किंग स्टीकर जारी किए जाएंगे। विभागाध्यक्षों और विभागीय वाहनों को ड्रॉपिंग पास मिलेगा। गेट नंबर एक से विधानसभा अध्यक्ष, मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, मंत्रियों, नेता प्रतिपक्ष, मुख्य संसदीय सचिवों, विधायकों, मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक के वाहनों को प्रवेश मिलेगा। अन्य वाहनों को गेट नंबर दो से पास के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। पठानिया के अनुसार विधानसभा के समीप एक बड़ा कन्वेंशन सेंटर बनाया जाएगा। इसके लिए सात हेक्टेयर जमीन चिह्नित की गई है। यहां अन्य सुविधाओं के साथ एक बड़ा होटल भी प्रस्तावित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आगंतुकों और मीडिया के लिए अलग प्रवेश द्वार
सदन की कार्यवाही देखने आने वाले लोगों को दर्शक दीर्घा में उपलब्ध स्थान के अनुसार पास जारी होंगे। उनका प्रवेश गेट नंबर सात से होगा। मीडिया कर्मियों को गेट नंबर एक और पांच से प्रवेश मिलेगा। मुख्यमंत्री से मिलने आने वाले आगंतुकों और प्रतिनिधिमंडलों को एसओपी के तहत छोटे समूहों में आगंतुक कक्ष में मिलवाया जाएगा। 
विज्ञापन

पहले दिन सदन में उठाएंगे 33 सवाल
धर्मशाला। सोमवार से शुरू हो रहे 14वीं विधानसभा के 13वें शीतकालीन सत्र में शुरुआती तीन दिन में विधायकों ने कुल 118 सवाल लगाए हैं। इनमें सड़क परियोजनाओं, परिवहन निगम के भुगतान, वन विभाग की गतिविधियों और महिलाओं के खिलाफ अपराध जैसे मुद्दे प्रमुख रहेंगे। सोमवार को प्रश्नकाल में 33, मंगलवार 17 नवंबर को 43 और बुधवार 18 नवंबर को 42 सवालों के माध्यम से सरकार से जवाब मांगा जाएगा। विपक्ष इन सवालों के जरिये सरकार को विकास कार्यों की स्थिति और चुनावी वादों के क्रियान्वयन पर घेरने की तैयारी में है।
 

ड्यूटी में एक साथ खड़े हुए तो हो सकती है कार्रवाई : सत्र के दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मी एक साथ खड़े नहीं हो सकेंगे। सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिस जवान-अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में ही तैनात रहेंगे। एक साथ मिलकर खड़े होकर बात करने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। काफिलों के गुजरने के दौरान फोन पर भी पाबंदी रहेगी। रविवार को शीत सत्र के लिए तैनात पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा एवं ड्यूटी ब्रीफिंग के दौरान एसपी कांगड़ा कुलभूषण वर्मा ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने पुलिस जवानों को अपने ड्यूटी स्पॉट पर मौजूद रहने और ड्रेस कोड को अपनाने के निर्देश दिए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed