{"_id":"6b03e0fb29f17d5100080735","slug":"himachal-central-university-convocation-32-gold-medals-702-degrees-2026-11-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"धर्मशाला: सीयू के दीक्षांत समारोह में 32 मेधावियों को गोल्ड मेडल, 702 विद्यार्थियों को मिली डिग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मशाला: सीयू के दीक्षांत समारोह में 32 मेधावियों को गोल्ड मेडल, 702 विद्यार्थियों को मिली डिग्री
Mon, 23 Nov 2026 12:15 PM IST
Ankesh Dogra
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Mon, 23 Nov 2026 12:15 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के 10वें दीक्षांत समारोह में 702 विद्यार्थियों को डिग्रियां और 32 मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए गए। 32 गोल्ड मेडल में से 23 छात्राओं ने हासिल किए। समारोह में मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, राज्यपाल और मुख्यमंत्री सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
केंद्रीय विवि धर्मशाला के दीक्षांत समारोह में उपस्थित डिग्री धारक और अन्य छात्र।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयू) के 10वें दीक्षांत समारोह में रविवार को 702 मेधावियों को डिग्रियां प्रदान की गईं, जबकि 32 गोल्ड मेडल दिए गए। इनमें 23 गोल्ड छात्राओं ने हासिल किए। डिग्री प्राप्त करने वालों में 584 स्नातकोत्तर, 29 स्नातक और 48 पीएचडी शोधार्थी शामिल रहे। भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत, राज्यपाल कविंद्र गुप्ता और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रतिभाओं को सम्मानित किया। समारोह में हिमाचल हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश गुरमीत सिंह संधावालिया और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
कुलपति प्रो. सत्य प्रकाश बंसल ने कहा कि विवि का यह दीक्षांत समारोह संस्थान की विकास यात्रा का अहम पड़ाव है। यह आयोजन केवल शैक्षणिक उपाधियां प्रदान करने तक सीमित नहीं, बल्कि विश्वविद्यालय की उपलब्धियों, शोध के प्रति समर्पण और सामूहिक प्रतिबद्धता का उत्सव भी है। विवि ने टाइम्स हायर एजुकेशन वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में पहली बार 701-800 बैंड में जगह बनाई है, जबकि क्यूएस एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग में दक्षिण एशिया में 239वां स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन
Trending Videos
तीन से चार घंटे पढ़ाई कर हासिल किया मुकाम : श्रेतिका
स्वर्ण पदक हासिल करने पर श्रेतिका ने खुशी जताते हुए अपनी सफलता का श्रेय पति और शिक्षकों को दिया। उन्होंने बताया कि पढ़ाई के दौरान कभी गोल्ड मेडल मिलने के बारे में नहीं सोचा था। उनका पूरा ध्यान पढ़ाई पर रहता था और वह रोजाना तीन से चार घंटे अध्ययन करती थीं। निरंतर मेहनत और एकाग्रता से ही यह उपलब्धि हासिल हुई है।
15 साल बाद थामी किताब : प्रकाश
मंडी के धर्मपुर क्षेत्र के गांव सिहन निवासी प्रकाश चंद सकलानी की सफलता संघर्ष की मिसाल है। 16 वर्ष की उम्र में परिवार की आर्थिक मदद के लिए पढ़ाई छोड़नी पड़ी थी। करीब 15 साल बाद दोबारा पढ़ाई शुरू की और केंद्रीय विवि के जम्मू-कश्मीर अध्ययन केंद्र से एमए (जम्मू-कश्मीर स्टडीज) में स्वर्ण हासिल किया।

दूसरी बार गोल्ड से मिली खुशी : आकृति
हमीरपुर की आकृति शर्मा ने एमएससी फिजिक्स में स्वर्ण पदक हासिल किया। वह बीएससी फिजिक्स में पहले भी गोल्ड जीत चुकी हैं। सफलता का श्रेय शिक्षकों के मार्गदर्शन और परिवार के सहयोग को दिया। उन्होंने कहा कि इस मुकाम तक पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत और निरंतर पढ़ाई जरूरी है।
मेहनत से हासिल किया मुकाम : जैस्मीन
धर्मशाला की जैस्मीन शर्मा ने एमएससी प्लांट साइंस में स्वर्ण पदक हासिल किया। वर्तमान में वह सीएसआईआर-आईएचबीटी से पीएचडी कर रही हैं। बताया कि प्रवेश परीक्षा से दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा थी। निरंतर मेहनत और लगन से उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की।

आरएसएस से उच्च शिक्षा की प्रेरणा : संजीव
पठानकोट निवासी डॉ. संजीव ने जम्मू-कश्मीर अध्ययन केंद्र से पीएचडी की उपाधि हासिल की। उन्होंने ‘रोल ऑफ मीडिया इन हाइब्रिड वेलफेयर’ विषय पर शोध किया है। उन्होंने बताया कि उच्च शिक्षा और अकादमिक क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा उन्हें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से मिली।