फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Dharamshala News ›   Foreign woman accuses Dharamshala youth of having misdeed with her

Himachal News: विदेशी महिला ने धर्मशाला के युवक पर लगाए शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप

Fri, 14 Jun 2024 04:08 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, मैक्लोडगंज/धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, मैक्लोडगंज/धर्मशाला Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 14 Jun 2024 04:08 PM IST
सार

पोलैंड की रहने वाली एक विदेशी महिला ने धर्मशाला के स्थानीय युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन
Foreign woman accuses Dharamshala youth of having misdeed with her
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस थाना मैक्लोडगंज के तहत एक विदेशी महिला ने भागसूनाग के स्थानीय युवक पर शादी देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप लगाए हैं। शादी से इंकार करने पर पीड़ित विदेशी महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पोलैंड की रहने वाली एक विदेशी महिला 20 मई से भागसूनाग क्षेत्र में रह रही थी। भागसूनाग में रहने के दौरान विदेशी महिला एक युवक के संपर्क में आई। दोनों में बातचीत होने लगी। इस दौरान यह बातचीत इतनी बढ़ गई कि शादी तक पहुंच गई। अब युवक द्वारा शादी से इंकार करने पर महिला ने युवक के खिलाफ दुर्व्यवहार की शिकायत दर्ज करवाते हुए शारीरिक संबंध बनाने के भी आरोप लगाए हैं। महिला की शिकायत के आधार पर मैक्लोडगंज पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। वहीं, महिला का मेडिकल करवाया जा रहा है।
विज्ञापन

 

मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। विदेशी महिला के मेडिकल के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर अगली कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।
 

मामले में एसपी, कांगड़ा, शालिनी अग्निहोत्री ने कहा, "कल शाम को मैकलोडगंज पुलिस स्टेशन में बलात्कार की शिकायत मिली थी। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता जो पोलिश नागरिक है, ने एक स्थानीय व्यक्ति पर उसके साथ बलात्कार करने का आरोप लगाया है। जांच की जा रही है। आरोपी को हिरासत में लिया गया है।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed