Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   us secretary of state marco rubio says americas interests come first china russia talks

'अमेरिका के हित सबसे ऊपर': विदेश मंत्री रुबियो का चीन को संदेश; रूस के साथ बैठक पर क्या कहा?

Tue, 10 Nov 2026 09:37 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस। Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 10 Nov 2026 09:37 PM IST
विज्ञापन
us secretary of state marco rubio says americas interests come first china russia talks
मार्को रुबियो, अमेरिकी विदेश मंत्री - फोटो : ANI
अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि चीन हमेशा अपने हितों को सबसे ऊपर रखेगा। इसी तरह अमेरिका भी अपने हितों को प्राथमिकता देगा। उन्होंने साफ कहा कि अमेरिका हर मुद्दे पर अपने पक्ष में खड़ा रहेगा। इसके लिए वह हर जरूरी कदम उठाएगा।
विज्ञापन


मार्को रुबियो ने क्या कहा?
रुबियो ने कहा, मेरा मानना है कि चीन की व्यवस्था हमेशा चीन की व्यवस्था के हित में काम करेगी। वहीं, अमेरिका हमेशा अमेरिका के हित में काम करेगा। इसलिए हम जो भी जरूरी होगा, वह करेंगे। मैं अमेरिकी लोगों के लिए काम करता हूं। राष्ट्रपति (डोनाल्ड ट्रंप) भी अमेरिकी लोगों का प्रतिनिधित्व करते हैं और उनके लिए काम करते हैं। हम हर मुद्दे पर हमेशा अमेरिका के पक्ष में खड़े रहेंगे। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: क्या लौटेंगी हसीना?: बांग्लादेश ने पासपोर्ट देने से किया इनकार, कहा- फांसी से बचने का कानूनी रास्ता नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, हम अमेरिका के लिए काम करते हैं। हम वैश्विक व्यवस्था के लिए काम नहीं करते। हम दूसरे देशों के लिए काम नहीं करते। हम संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए काम करते हैं। इससे अक्सर दूसरे देशों के साथ हमारा टकराव हो सकता है या हमारे बीच मतभेद हो सकते हैं। इसमें चीन भी शामिल है। 

त्रिपक्षीय बैठक पर क्या बोले रुबियो?
अमेरिका, रूस और चीन के बीच होने वाली त्रिपक्षीय बैठक पर भी रुबियो ने बात की। उन्होंने कहा कि वह यह नहीं बताना चाहते कि कौन इस बैठक के लिए तैयार है और कौन नहीं।


अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ का बचाव किया। हेगसेथ के खिलाफ रिपब्लिकन पार्टी के नेतृत्व में महाभियोग लाने की कोशिश हो रही है। रुबियो ने कहा कि हेगसेथ ने राष्ट्रपति ट्रंप के सीधे आदेशों का पालन किया था। उन्होंने यह भी कहा कि ईरान, यमन और वेनेजुएला में अमेरिकी सैन्य अभियान प्रभावी ढंग से चलाए गए थे।

फ्रांस की राजधानी पेरिस में जी-7 के सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक हुई। इस बैठक से इतर रुबियो ने पत्रकारों से बात की। उन्होंने ट्रंप प्रशासन की राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी सैन्य कार्रवाइयों का बचाव किया। उन्होंने कहा कि अमेरिका के सामने मौजूद खतरों से निपटने के लिए ये अभियान जरूरी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed