Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Dharamshala News ›   bharmaur cooperative society irregular appointment fir father son

हिमाचल: बेटे को नौकरी दिलाने के लिए नियुक्ति प्रस्ताव में किया बदलाव, पिता-पुत्र पर एफआईआर

Fri, 13 Nov 2026 03:14 PM IST
Ankesh Dogra तनुज सैणी, धर्मशाला।
तनुज सैणी, धर्मशाला। Published by: Ankesh Dogra Updated Fri, 13 Nov 2026 03:14 PM IST
सार

भरमाड़ कृषि सेवा सहकारी सभा में नियुक्ति संबंधी अभिलेखों में कथित छेड़छाड़ और अनुचित वित्तीय लाभ लेने के मामले में विजिलेंस ने पिता-पुत्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। आरोप है कि बेटे को 17 साल की उम्र में नियुक्त किया गया और नियमित पढ़ाई के दौरान भी वेतन दिया गया। जांच में नियुक्ति प्रस्ताव में अलग पेन से शब्द जोड़े जाने का मामला सामने आया है।

विज्ञापन
bharmaur cooperative society irregular appointment fir father son
भरमाड़ कृषि सेवा सहकारी सभा में नियुक्ति अनियमितता का मामला। - फोटो : AI

विस्तार

बेटे को नौकरी दिलाने के लिए नियुक्ति प्रस्ताव में बदलाव करने और नियमों के विपरीत वित्तीय लाभ पहुंचाने के आरोप में राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो ने भरमाड़ कृषि सेवा सहकारी सभा लिमिटेड के सचिव हरदेव सिंह और उसके पिता तत्कालीन सचिव शेर सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। दोनों पर मिलीभगत कर नियुक्ति संबंधी अभिलेखों में छेड़छाड़ करने का आरोप है। यह कार्रवाई उच्च न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में की गई है।

विज्ञापन
Trending Videos

मामले की शिकायत मुलख राज निवासी भरमाड़ ने की थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि हरदेव सिंह को 15 फरवरी 2001 को विक्रेता एवं सहायक सचिव के पद पर नियुक्त किया गया था। उस समय उसकी उम्र महज 17 साल पांच महीने थी।

नियुक्ति प्रस्ताव में अलग पेन से जोड़े गए थे शब्द
जांच के दौरान सामने आया कि नियुक्ति का प्रस्ताव हरदेव सिंह के पिता और उस समय सभा के सचिव रहे शेर सिंह ने स्वयं लिखा था। प्रस्ताव में 'अवैतनिक रूप से' शब्द बाद में अलग पेन से जोड़े गए थे। पूछताछ के दौरान शेर सिंह ने भी इन शब्दों को अलग पेन से जोड़ने की बात स्वीकार की। जांच के अनुसार, हरदेव सिंह को 30 जनवरी 2003 से 2,200 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाने लगा। हालांकि, इसके लिए सहायक पंजीयक की पूर्व स्वीकृति से संबंधित कोई अभिलेख नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

नियमित पढ़ाई के दौरान भी लिया वेतन
विभागीय जांच में हरदेव सिंह की नियुक्ति नियमों के विपरीत पाई गई। जांच में उसकी वास्तविक नियुक्ति तिथि 5 अक्तूबर 2004 बताई गई। यह भी सामने आया कि हरदेव सिंह ने वर्ष 2001 से 2005 के बीच नियमित विद्यार्थी के रूप में बीए की पढ़ाई की और इस अवधि के दौरान सहकारी सभा से वेतन भी प्राप्त किया। विभागीय कार्रवाई के बाद जून 2006 से मई 2007 तक की अवधि का 26,400 रुपये वेतन वापस जमा करवाया गया। हालांकि, अन्य अवधि के वेतन की पूरी वसूली से संबंधित अभिलेख जांच में नहीं मिला।
विज्ञापन

विजिलेंस ने दर्ज किया धोखाधड़ी और कूटरचना का मामला
विजिलेंस ने प्रथम दृष्टया नियुक्ति संबंधी अभिलेखों में कूटरचना और पिता-पुत्र की मिलीभगत से अनुचित वित्तीय लाभ पहुंचाने का संदेह जताया है। इसके आधार पर दोनों के खिलाफ विजिलेंस थाना धर्मशाला में भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 467, 468, 471 और 120-बी के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed