{"_id":"670e7ca4148d2c10af0e16b5","slug":"dev-bhoomi-sangharsh-samiti-reaction-on-mandi-masjid-controversy-2024-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi: 20 तक करेंगे इंतजार, उम्मीद है वह खुद गिरा देंगे अवैध निर्माण; देव भूमि संघर्ष समिति ने दी प्रतिक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: 20 तक करेंगे इंतजार, उम्मीद है वह खुद गिरा देंगे अवैध निर्माण; देव भूमि संघर्ष समिति ने दी प्रतिक्रिया
Tue, 15 Oct 2024 08:01 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Tue, 15 Oct 2024 08:01 PM IST
सार
जिला मंडी में मस्जिद में कथित अवैध निर्माण गिराने के मामले में देव भूमि संघर्ष समिति भड़क गई है। समिति ने कहा कि फैसला हक में न आने पर हाईकोर्ट जाने पर समिति विचार कर रही है।
विज्ञापन
जेल रोड स्थित मस्जिद (फाइल फोटो)।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जेल रोड स्थित मस्जिद में कथित अवैध निर्माण गिराने के मामले में स्टे ऑर्डर मिलने के बाद देव भूमि संघर्ष समिति ने प्रतिक्रिया दी है। समिति के राज्य सदस्य घनश्याम ने कहा कि मामले की अगली तारीख 20 अक्तूबर है। उस दिन तक समिति इंतजार करेगी। उन्होंने मांग उठाई कि टीसीपी कोर्ट में उन्हें बुलाया जाए, जिससे वह अपना पक्ष रख सकें। दावा किया कि समिति के पास तथ्य और कागज हैं, जिनके तहत मंडी नगर निगम ने फैसला दिया था।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि 20 को जो भी फैसला आए, उसका स्वागत करेंगे। फैसला हक में न आने पर हाईकोर्ट जाने पर समिति विचार कर रही है। अवैध निर्माण गिराने के लिए पहले उक्त समुदाय के लोगों ने आश्वासन दिया था। ऐसे में उम्मीद है कि वह लोग अपनी उस बात पर कायम रहते हुए उसे खुद गिरा देंगे। 20 को फैसले के बाद उच्च न्यायालय में भी जा सकते हैं। अगर आंदोलन करना पड़ा तो उसके लिए भी हम तैयार हैं। उधर, नगर निगम मंडी के आयुक्त एचएस राणा ने बताया कि फैसले की काॅपी उन्हें मिल चुकी है। आगामी आदेशों तक निगम कोई कार्रवाई नहीं कर सकेगा।
विज्ञापन