फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Deputy CM Mukesh Agnihotri said HRTC will buy 1000 new buses this year order for 600 issued

HP Budget Session: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री बोले- HRTC इस साल खरीदेगा 1000 नई बसें, 600 का ऑर्डर जारी

Thu, 13 Mar 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 13 Mar 2025 05:00 AM IST
सार

एचआरटीसी इस साल 1,000 नई बसें खरीदेगा। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने इसकी जानकारी दी। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Deputy CM Mukesh Agnihotri said HRTC will buy 1000 new buses this year order for 600 issued
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री सदन में संबोधित करते हुए। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि एचआरटीसी इस साल 1,000 नई बसें खरीदेगा। पुरानी बसों से इन्हें बदला जाएगा। 600 बसों की खरीद का ऑर्डर जारी कर दिया गया है। इसमें 327 इलेक्ट्रिक बसें भी हैं। जिन रूट पर सवारियां कम होंगी, वहां टेंपो ट्रैवलर चलेंगे। भाजपा विधायक रणधीर शर्मा के सवाल पर अग्निहोत्री ने कहा कि चार्जिंग स्टेशन बनाने को 110 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन


सरकार 1,500 इलेक्ट्रिक बसों को शामिल करने की योजना बना रही है। इसे विभिन्न चरणों में पूरा किया जाएगा। एचआरटीसी का बेड़ा (फ्लीट) बदलने के लिए चरणबद्ध तरीके से इलेक्ट्रिक बसों की खरीद की जा रही है। वर्तमान में 327 इलेक्ट्रिक बसों का ऑर्डर जारी किया गया है। इन्हें डिलीवर करने के लिए बस निर्माण कंपनी ने 11 महीने का समय मांगा है।
विज्ञापन


इलेक्ट्रिक बसों की लागत प्रति बस लगभग 1.25 करोड़ रुपये होगी। इन बसों के रखरखाव के लिए अगले 10 वर्षों तक वही कंपनी जिम्मेदार रहेगी, जो इन्हें सप्लाई कर रही है। एचआरटीसी अपने स्तर पर 250 डीजल बसें खरीदेगा। पहाड़ी और दूरदराज के क्षेत्रों के लिए 100 टेंपो ट्रैवलर खरीदे जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार और नाबार्ड के वित्तीय सहयोग से यह खरीद की जा रही है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने हिमाचल की भौगोलिक परिस्थितियों के अनुसार टाइप-2 इलेक्ट्रिक बसों में कुछ बदलाव करने का प्रस्ताव रखा था लेकिन केंद्र सरकार ने इस बदलाव की अनुमति देने से इनकार कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed