फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Deputy CM Mukesh Agnihotri at the launch event of Himachal A Coffee Table Book published by Amar Ujala

Amar Ujala Coffee Table Book 2025: मुकेश बोले- हिमाचल के मंदिरों में दक्षिण भारत की तर्ज पर बढ़ाएंगे सुविधाएं

Thu, 29 May 2025 10:12 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 29 May 2025 10:12 PM IST
सार

वीरवार को अमर उजाला की ओर से प्रकाशित ‘हिमाचल : ए कॉफी टेबल बुक’ का लोकार्पण कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश तरक्की की दिशा में है, जहां करीब 25 से 30 लाख गाड़ियां पंजीकृत हैं, जबकि 70 लाख जनसंख्या है।

 

विज्ञापन
Deputy CM Mukesh Agnihotri at the launch event of Himachal A Coffee Table Book published by Amar Ujala
अमर उजाला कॉफी टेबल बुक बेस्ट ऑफ हिमाचल 2025 का विमोचन के बाद संबोधित करते उपमुख्यमंत्री। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के मद्देनजर प्रदेश के मंदिरों में दक्षिण भारत की तर्ज पर श्रद्धालुओं के लिए सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। प्रदेश में धार्मिक पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। शक्तिपीठ चिंतपूर्णी, ज्वालाजी, नयना देवी, चामुंडा जी के अलावा बाबा बालकनाथ मंदिर में बड़ी तादाद में श्रद्धालु आ रहे हैं। बड़े मंदिरों में सहूलियतें बढ़ाने की दिशा में काम किया जा रहा है। माता चिंतपूर्णी मंदिर में दर्शन के लिए लोगों को लंबी कतारों में न लगना पड़े, इसके लिए अलग काउंटर की व्यवस्था की गई है। इस तरह की सुविधाएं प्रदेश के अन्य मंदिरों में भी शुरू की जाएंगी। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार आधारभूत ढांचा विकसित करने पर भी जोर दे रही है।

विज्ञापन


अमर उजाला कॉफी टेबल बुक- बेस्ट ऑफ हिमाचल के लोकार्पण एवं पुरस्कार वितरण समारोह में पहुंचे मुकेश ने कहा कि प्रदेश में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। अब फाइव स्टार होटल हिमाचल में आ रहे हैं। वाटर स्पोर्टर्स की भी संभावनाएं हैं। पर्यटकों और लोगों की सुविधा के लिए शिमला में रोप-वे समेत प्रदेश के कई परियोजनाओं पर काम हो रहा है। इससे शहरों में बढ़ती ट्रैफिक की समस्या से भी निजात मिलेगी। राज्य भाषा एवं संस्कृति विभाग के ऑडिटोरियम का किराया कम करने पर सरकार विचार करेगी, जिससे कलाकारों और अन्य लोगों को राहत मिलेगी। कहा कि हिमाचल में करीब 25 से 30 लाख गाड़ियां पंजीकृत हैं। यहां हर तीसरे व्यक्ति के पास वाहन है। ये प्रदेश की तरक्की को भी दर्शाता है। सरकारी क्षेत्र में आठ-नौ मेडिकल कॉलेज हो गए हैं। जहां डॉक्टरों कमी है, वह पूरी हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed