फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Delhi teacher working at Kendriya Vidyalaya Sandhol found hanging from the fan in his rented room

Himachal Pradesh: पंखे से लटका मिला केवी के शिक्षक का शव, पूर्वी दिल्ली का रहने वाला था गोपाल चंद, जांच शुरू

Mon, 03 Feb 2025 06:42 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 03 Feb 2025 06:42 PM IST
सार

केंद्रीय विद्यालय संधोल के एक शिक्षक का शव किराये के कमरे में पंखे से लटका हुआ मिला। पूर्वी दिल्ली निवासी गोपाल चंद (32) केंद्रीय विद्यालय संधोल में चार साल से कार्यरत था। 

विज्ञापन
Delhi teacher working at Kendriya Vidyalaya Sandhol found hanging from the fan in his rented room
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

केंद्रीय विद्यालय संधोल में कार्यरत दिल्ली के एक शिक्षक का शव उसके किराये के कमरे में पंखे से लटका हुआ मिला। शिक्षक छह माह के अवकाश के बाद संधोल आया था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पूर्वी दिल्ली निवासी गोपाल चंद (32) केंद्रीय विद्यालय संधोल में चार साल से कार्यरत था। अध्यापक छह माह की मेडिकल लीव पर घर गया था। बीते शुक्रवार को वह संधोल आया था। शनिवार को जब उसने कमरे को काफी देर बाद भी नहीं खोला तब आस पास के लोगों को किसी अनहोनी का शक हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस दल वहां पहुंचा।
विज्ञापन


दरवाजा खोलने पर शिक्षक को कमरे के अंदर पंखे के हुक से लटका हुआ पाया। पुलिस ने दिल्ली से परिजनों को बुलाया। सोमवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा इसे परिजनों को सौंप दिया। डीएसपी संजीव सूद ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है। कमरे में किसी तरह का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed