फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Death due to rabies in Nurpur block of Kangra district health-animal husbandry department on alert

Kangra News: कांगड़ा जिले के नूरपुर ब्लॉक में रेबीज से मौत, स्वास्थ्य-पशुपालन विभाग अलर्ट; लोगों से ये आह्वान

Thu, 12 Dec 2024 08:18 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, नूरपुर (कांगड़ा)।
संवाद न्यूज एजेंसी, नूरपुर (कांगड़ा)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 12 Dec 2024 08:18 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के नूरपुर विकास खंड में एक व्यक्ति की रेबीज से मौत हुई है। व्यक्ति की मृत्यु रेबीज से होने की पुष्टि होने के बाद क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग और पशु पालन विभाग अलर्ट हो गए हैं। 
 

विज्ञापन
Death due to rabies in Nurpur block of Kangra district health-animal husbandry department on alert
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

नूरपुर विकास खंड में एक व्यक्ति की रेबीज से मौत हुई है। इसके बाद नूरपुर प्रशासन अलर्ट हो गया है। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर आवारा और पालतू कुत्तों को एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाने का अभियान शुरू कर दिया है। इसके तहत वीरवार को पशु पालन विभाग ने विभिन्न क्षेत्रों में आवारा कुत्तों को इंजेक्शन लगाने के साथ पालतू कुत्तों को एंटी रेबीज का टीका लगाने के लिए मालिकों से आह्वान किया है।

विज्ञापन


नूरपुर विकास खंड की एक ग्राम पंचायत में एक व्यक्ति की मृत्यु के पश्चात स्वास्थ्य विभाग की ओर से टेस्ट करने पर रिपोर्ट रेबीज पॉजिटिव पाई गई। व्यक्ति की मृत्यु रेबीज से होने की पुष्टि होने के बाद क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग और पशु पालन विभाग अलर्ट हो गए हैं। रेबीज पर नियंत्रण करने के लिए प्रशासन के निर्देश पर पशुपालन विभाग ने नागनी, भडवार और खज्जियां में पालतू और लावारिस कुत्तों को रेबीज के टीके लगाए। इस बारे में वरिष्ठ पशुपालन अधिकारी नूरपुर डॉ. विकास चौधरी ने बताया कि एसडीएम नूरपुर के निर्देश पर एंटी रेबीज के टीके लगाने का अभियान शुरू किया गया है। इसमें नागनी, भड़वार और खज्जियां में कुत्तों को एंटी रेबीज के टीके लगाए गए।

विज्ञापन

उपमंडल नूरपुर की भड़वार पंचायत में रेबीज का मामला सामने आया है। इस पर पंचायत भड़वार और आसपास की पंचायतों में कुत्तों को एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाने के निर्देश दिए हैं। जिन्होंने घरों में कुत्ते पाले हैं, वे भी उनका एंटी रेबीज टीकाकरण सुनिश्चित करें- गुरसिमर सिंह, एसडीएम, नूरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed