फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Two held with 6 kg charas in kullu

पौने छह किलो चरस के साथ दो गिरफ्तार

Sat, 05 Mar 2016 09:18 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पतलीकूहल (कुल्लू)
ब्यूरो, अमर उजाला, पतलीकूहल (कुल्लू) Updated Sat, 05 Mar 2016 09:18 PM IST
विज्ञापन
Two held with 6 kg charas in kullu
पुलिस ने तलाशी के दौरान लाइटों में छिपाकर रखी गई पौने छह किलो चरस बरामद की। (फाइल फोटो) - फोटो : ब्यूरो

चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाइवे पर रायसन के पास पुलिस ने एक कार से पौने छह किलो चरस बरामद की है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जा रहा है। एएसपी कुल्लू ने बताया कि आरोपियों ने चरस कार की हैड लाइटों में छिपा कर रखी थी।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक रायसन में पुलिस नियमित गश्त पर थी। इस बीच पुलिस को हरियाणा नंबर की एक कार आती दिखाई दी। कार को तलाशी के लिए रोका गया। पुलिस के इशारा करने के बावजूद उसमें बैठे चालक ने कार को तेजी से भगाना शुरू कर दिया। पुलिस ने भी उनका पीछा किया।
विज्ञापन


कुछ किलोमीटर के बाद पुलिस ने इस कार को ओवर टेक कर उसके सामने अपना वाहन लगाकर उसे रुकने पर मजबूर कर दिया। कार की तलाशी ली गई, लेकिन कार के अंदर कुछ नहीं मिला। अंत में पुलिस को कार की लाइटों में कुछ गड़बड़ नजर आई। लिहाजा कार की लाइटें उतार कर तलाशी ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


तलाशी के दौरान लाइटों में छिपाकर रखी गई पौने छह किलो चास बरामद हो गई। इस संबंध में एएसपी निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि आरोपियों की शिनाख्त नाहन के सलीम और इंतजार के रूप में हुई है। पुलिस आरोपियों से कड़ी पूछताछ कर रही है। पता लगाया जा रहा है कि आरोपियों ने चरस किससे खरीदी और इसे किसे बेचा जाना था?

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed