फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Suspected irregularities worth lakhs involving stents under the HimCare scheme; Vigilance Bureau seeks records

हिमकेयर योजना: स्टेंट के नाम पर लाखों की गड़बड़ी की आशंका, विजिलेंस ब्यूरो ने आईजीएमसी मांगा रिकॉर्ड

Tue, 27 Oct 2026 06:30 AM IST
Krishan Singh धर्मेंद्र पंडित, शिमला।
धर्मेंद्र पंडित, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 27 Oct 2026 06:30 AM IST
सार

हिमकेयर योजना के तहत उपचार के नाम पर कथित गड़बड़ियों की जांच के दौरान अब मरीजों को स्टेंट लगाने के मामलों में भी अनियमितताओं की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन
Suspected irregularities worth lakhs involving stents under the HimCare scheme; Vigilance Bureau seeks records
हिमकेयर कार्ड (सांकेतिक)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश में हिमकेयर योजना के तहत उपचार के नाम पर कथित गड़बड़ियों की जांच के दौरान अब मरीजों को स्टेंट लगाने के मामलों में भी अनियमितताओं की आशंका जताई जा रही है। विजिलेंस ब्यूरो को संदेह है कि कुछ मामलों में मरीजों के उपचार संबंधी दस्तावेजों में स्टेंट लगाने का उल्लेख है, लेकिन वास्तव में मरीजों को स्टेंट लगाए गए थे या नहीं, इसकी पुष्टि की जानी बाकी है। इन मामलों में लाखों रुपये की गड़बड़ी की आशंका है। विजिलेंस ब्यूरो ने इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) प्रशासन को पत्र लिखकर संबंधित मरीजों का रिकॉर्ड और हिमकेयर योजना के तहत किए गए दावों का ब्योरा मांगा है। 

विज्ञापन
Trending Videos

जांच एजेंसी दस्तावेजों का मिलान कर यह पता लगाने में जुटी है कि उपचार के नाम पर प्रस्तुत किए गए बिल वास्तविक चिकित्सा प्रक्रियाओं के अनुरूप हैं या नहीं। जांच में स्टेंट लगाने से संबंधित मेडिकल रिकॉर्ड, मरीजों के उपचार के दस्तावेजों और योजना के तहत भुगतान के लिए प्रस्तुत बिलों का सत्यापन किया जाएगा। रिकॉर्ड की पड़ताल के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि संबंधित मामलों में कोई अनियमितता हुई है या नहीं। उधर, विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता राकेश कालिया ने कहा कि हिमकेयर मामले की जांच चल रही है। सरकारी और निजी अस्पताल प्रबंधन से रिकाॅर्ड लिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

योजना के संचालन और अस्पताल प्रशासन के बीच तालमेल की कमी भी आई सामने
आईजीएमसी प्रशासन और हिमकेयर योजना के संचालन से जुड़े कर्मचारियों के बीच तालमेल की कमी का मामला भी सामने आने की बात कही जा रही है। ऐसे में जांच के दौरान यह देखा जाएगा कि मरीजों के उपचार का रिकॉर्ड तैयार करने, दावे प्रस्तुत करने और उनके सत्यापन की प्रक्रिया में निर्धारित नियमों का पालन किया गया या नहीं। दावों की पुष्टि के लिए जरूरी दस्तावेजों की जांच किस स्तर पर हुई और भुगतान से पहले चिकित्सा संबंधी रिकॉर्ड का सत्यापन किया गया या नहीं, ये पहलू भी महत्वपूर्ण हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed