Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Congress to hold a big meeting on Himachal Pradesh on August 4 in Delhi CM ministers called

Himachal Congress: हिमाचल प्रदेश पर चार अगस्त को कांग्रेस की दिल्ली में बड़ी बैठक, सीएम-मंत्री बुलाए; जानें

Sat, 02 Aug 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sat, 02 Aug 2025 05:00 AM IST
सार

चार अगस्त को हिमाचल पर कांग्रेस की दिल्ली में बड़ी बैठक होगी। जिसे लेकर मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री, समेत सभी मंत्रियों और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह को नई दिल्ली बुलाया गया है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Congress to hold a big meeting on Himachal Pradesh on August 4 in Delhi CM ministers called
कांग्रेस के झंडे। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस संगठन के गठन की कवायद तेज हो गई है। चार अगस्त को हिमाचल पर कांग्रेस की दिल्ली में बड़ी बैठक होगी। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री समेत सभी मंत्रियों और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह को बैठक के लिए नई दिल्ली में बुलाया गया है।

विज्ञापन
Trending Videos

नवंबर 2024 से हिमाचल में कांग्रेस की राज्य, जिला और ब्लॉक कमेटियां भंग हैं। बीते कुछ महीने से कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी सभी राज्यों में संगठनात्मक ढांचा मजबूत करने के लिए स्थानीय नेताओं के साथ बैठकें कर रहे हैं। इसी कड़ी में 4 अगस्त को हिमाचल के जुड़े मामलों के लिए बैठक बुलाई गई है। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार भी है, ऐसे में बैठक के दौरान सरकार के बीते ढाई साल के कामकाज की समीक्षा भी होगी। किन नई योजनाओं को सरकार ने प्रदेश में लागू कर जनता को राहत दी है, इसकी जानकारी ली जाएगी। क्या-क्या कमियां रहीं, इस पर भी बात होगी। सरकार और संगठन को एकजुट कर एक दिशा में चलाने के लिए राहुल गांधी पाठ भी पढ़ाएंगे। सभी मंत्रियों की परफार्मेंस को लेकर भी जवाबतलबी की जाएगी।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि बैठक का मुख्य एजेंडा प्रदेश में संगठन के गठन का रहेगा। साल 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए किस प्रकार से गतिविधियों को चलाया जाना है, इस पर बात होगी। निगमों-बोर्डों में रिक्त पड़े अध्यक्षों और उपाध्यक्षों के पदों पर नियुक्ति को लेकर भी बैठक में फैसला हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन अगस्त को चंबा जाएंगे सीएम, फिर दिल्ली
शुक्रवार शाम को दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री सुक्खू का 3 अगस्त को चंबा जाने का कार्यक्रम है। चंबा में चल रहे मिंजर मेले का 3 अगस्त को समापन होना है। संभावित है कि मुख्यमंत्री उसी दिन दिल्ली से चंबा जाएंगे और 4 अगस्त को दिल्ली लौटेंगे। 5 अगस्त को मुख्यमंत्री शिमला आएंगे।
 
विज्ञापन

आज कांग्रेस की राष्ट्रीय बैठक में सांविधानिक चुनौतियों पर होगा मंथन
शनिवार को मुख्यमंत्री दिल्ली में कांग्रेस की राष्ट्रीय बैठक में सांविधानिक चुनौतियों पर मंथन करेंगे। बैठक में मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंच गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed