{"_id":"ef6ab0ba-4a66-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"congress-leads-over-bjp-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: भाजपा को झटका, कांग्रेस की जीत तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: भाजपा को झटका, कांग्रेस की जीत तय
शिमला/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 20 Dec 2012 03:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश की मतगणना के रूझानों से भाजपा को बड़ा झटका लगा है। रूझानों के मुताबिक भाजपा के मुकाबले कांग्रेस आगे दिख रही है। कांग्रेस की जीत तय मानी जा रही है। कांग्रेस के दफ्तर में जश्न शुरू हो गया है।
विज्ञापन
वैजनाथ विधानसभा सीट से कांग्रेस के किशोरी लाल ने भाजपा के मुल्कराज को 6,652 मतों से हराया। सुजानपुर से निर्दलीय राजेंद्र राणा जीतने में कामयाब रहे। वहीं ऊना से भाजपा के सतपाल सत्ती को विजय हासिल हुई।
विज्ञापन
भाजपा का कहना है कि अभी पूरे नतीजे नहीं आए हैं इसलिए पार्टी अभी कुछ नहीं कहेगी। फिलहाल हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों पर मतगणना चल रही है। हिमाचल की 68 सीटों के लिए चार नवंबर को हुए चुनाव में करीब 75 फीसदी वोट पड़े थे।
विज्ञापन
हिमाचल में मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और कांग्रेस नेता वीरभद्र सिंह की प्रतिष्ठा दांव पर है। राज्य के चुनावी इतिहास को देखें तो यहां हर पांच साल में जनता सरकार बदल देती है। राज्य में मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच ही है।
हिमाचल प्रदेश में चुनावी आंकड़े
--कुल मतदाता 45,90,596
--मतदान प्रतिशत 74.63 फीसदी
--कुल मतदान केंद्र 7252
--कुल मतगणना केंद्र 39
--कुल प्रत्याशी 459
--कुल पार्टियां 13
--कुल सीटें 68