{"_id":"677c01b092256b2ca20ac17b","slug":"cm-sukhvinder-singh-sukhu-said-considering-shifting-hptdc-office-from-shimla-to-dharamshala-2025-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"HPTDC: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बोले- एचपीटीडीसी कार्यालय को शिमला से धर्मशाला ले जाने पर विचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HPTDC: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बोले- एचपीटीडीसी कार्यालय को शिमला से धर्मशाला ले जाने पर विचार
Mon, 06 Jan 2025 09:45 PM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Mon, 06 Jan 2025 09:45 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम का कार्यालय शिमला से धर्मशाला शिफ्ट हो सकता है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि सरकार कार्यालय को शिमला से धर्मशाला स्थानांतरित करने की संभावनाएं तलाश रही है।
विज्ञापन
एचपीटीडीसी के कामकाज की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि सरकार हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) कार्यालय को शिमला से धर्मशाला स्थानांतरित करने की संभावनाएं तलाश रही है। एचपीटीडीसी के कामकाज की समीक्षा बैठक में सीएम ने कहा कि कांगड़ा जिले को राज्य की पर्यटन राजधानी घोषित गया है और यह कदम जिले में पर्यटन क्षमता का दोहन करने में मददगार साबित होगा। सरकार की पहल और कर्मचारियों के समर्पित प्रयासों से निगम ने वित्तीय वर्ष 2023-24 में 105 करोड़ रुपये का कारोबार किया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यटन विकास निगम की 11 प्रमुख संपत्तियों के जीर्णोद्धार एवं पुनरुद्धार के लिए 250 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने निगम अधिकारियों को होटलों में कमरों की बुकिंग के लिए मेक माई ट्रिप, क्लियर ट्रिप आदि ऑनलाइन ट्रेवल प्लेटफॉर्म के साथ मिलकर काम करने के निर्देश दिए। वहीं, रेस्तरां की पहुंच बढ़ाने के लिए स्वीगी और जोमैटो के साथ समन्वय करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निगम को पायलट आधार पर पांच संपत्तियों में पंचकर्म स्वास्थ्य सुविधाएं शुरू करने के लिए आयुष विभाग के साथ समन्वय करना चाहिए।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने पर्यटकों को आकर्षित करने वाले और अधिक भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में फूड ट्रक चलाने की संभावनाएं तलाशने, मनाली में फ्लाइंग डाइनिंग और ग्लास रेस्तरां स्थापित करने पर विचार करने को कहा। उन्होंने आगंतुकों के लिए विविध व्यंजन परोसने के भी निर्देश दिए, ताकि अधिक से अधिक पर्यटकों को आकर्षित किया जा सके।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष रघुबीर सिंह बाली, विधायक सुदर्शन बबलू, प्रधान सचिव पर्यटन देवेश कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव राकेश कंवर, हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के एमडी राजीव कुमार भी मौजूद रहे।