फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM Sukhu said teachers will not be transferred in the middle of the session

CM Sukhu: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बोले- सत्र के बीच नहीं होंगे शिक्षकों के तबादले

Wed, 16 Oct 2024 07:40 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 16 Oct 2024 07:40 PM IST
सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि यह चिंता का विषय है कि प्रदेश गुणात्मक शिक्षा में देशभर में 21वें स्थान पर पहुंच गया है। इसलिए शैक्षणिक सत्र के बीच अध्यापकों का स्थानांतरण न करने का फैसला लिया है। 
 

विज्ञापन
CM Sukhu said teachers will not be transferred in the middle of the session
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हमारा उद्देश्य नए स्कूल और महाविद्यालय खोलना ही नहीं है, बल्कि अध्यापकों की समुचित तैनाती और अन्य सुविधाएं जुटाना भी है। वह राजकीय कन्या महाविद्यालय शिमला में बुधवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह चिंता का विषय है कि प्रदेश गुणात्मक शिक्षा में देशभर में 21वें स्थान पर पहुंच गया है। इसलिए शैक्षणिक सत्र के बीच अध्यापकों का स्थानांतरण न करने का फैसला लिया है। भविष्य की चुनौतियों के अनुरूप नीतियां बनाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गांव में भी बेहतर शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


सभी विधानसभा क्षेत्रों में चरणबद्ध तरीके से राजीव गांधी डे- बोर्डिंग स्कूल खोले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज की चुनौतियों से निपटने के लिए युवाओं को दृढ़ इच्छाशक्ति का परिचय देना होगा। कहा कि राज्य सरकार ने 4000 अनाथ बच्चों को चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट के रूप में अपनाया है तथा विधवाओं के 23 हजार बच्चों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार डॉ. वाई एस परमार विद्यार्थी ऋण योजना के अंतर्गत गरीब विद्यार्थियों को एक प्रतिशत ब्याज की दर पर 20 लाख रुपये का ऋण उच्च शिक्षा के लिए उपलब्ध करवा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विदेश में नौकरी करने गए युवाओं का ख्याल रखेगी सरकार
उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश के बच्चों को विदेशों में नौकरी करने लिए सुविधा मुहैया करवाएगी। वहीं जो बच्चे सउदी अरब गए हैं, सरकार उनका ट्रेस एंड ट्रैक भी रखेगी, जिससे उनके साथ किसी प्रकार का शोषण न हो। उन बच्चों का सरकार ख्याल रखेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed