फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM Sukhu said Pratibha Congress President discussed formation of new executive with the party in-charge

Himachal News: सीएम सुक्खू बोले- प्रतिभा ही कांग्रेस अध्यक्ष, पार्टी प्रभारी से नए कार्यकारिणी के गठन पर चर्चा

Fri, 07 Mar 2025 07:05 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 07 Mar 2025 07:05 PM IST
सार

सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल कांग्रेस की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह हैं। पहले कार्यकारिणी का गठन होगा, उसके बाद आगे की नीति तय होगी। नए अध्यक्ष को लेकर कोई विचार नहीं किया गया है।
 

विज्ञापन
CM Sukhu said Pratibha Congress President discussed formation of new executive with the party in-charge
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल कांग्रेस के नए अध्यक्ष को लेकर कोई चर्चा नहीं की गई है। नई कार्यकारिणी के गठन पर पार्टी प्रभारी के साथ मंथन हुआ है। हिमाचल कांग्रेस की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह हैं। पहले कार्यकारिणी का गठन होगा, उसके बाद आगे की नीति तय होगी। नए अध्यक्ष को लेकर कोई विचार नहीं किया गया है। केसीसी बैंक के चेयरमैन एवं पूर्व विधायक कुलदीप पठाानिया के बेटे की शादी समारोह में पहुंचे सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए य बात कही।

विज्ञापन




उन्होंने कहा कि प्रभारी रजनी पाटिल ने सभी मंत्रियों, विधायकों और कार्यकर्ताओं से चर्चा की है। इस दौरान नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर बातचीत हुई है। उन्होंने कहा कि बजट की तैयारी चल रही है और बजट सत्र पूरे वित्तीय वर्ष का लेखाजोखा होता है। वर्ष 2025-26 का बजट 17 मार्च को पेश किया जाएगा। वहीं विपक्षी नेताओं के बयानों और प्रदेश में पेंशनरों को समय पर पेंशन न मिलने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी को पता है कि वेतन और पेंशन समय से दी जा रही है। इस पर ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहते हैं। इससे पहले यहां पहुंचने पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर विधायक आशीष बुटेल, विधायक सुरेश कुमार, विधायक कुटलैहड़ विवेक शर्मा, विधायक किशोरी लाल के अलावा पूर्व जिला अध्यक्ष सुमन भारती, मीडिया प्रभारी अंशुल शर्मा सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed