{"_id":"692876c6b0900cb62000a8c7","slug":"cm-sukhu-said-disaster-fund-will-not-be-spent-in-the-three-year-program-2025-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बोले- तीन साल के कार्यक्रम में आपदा का फंड नहीं होगा खर्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बोले- तीन साल के कार्यक्रम में आपदा का फंड नहीं होगा खर्च
Thu, 27 Nov 2025 09:35 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला।
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Thu, 27 Nov 2025 09:35 PM IST
सार
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि मंडी में 11 दिसंबर को करवाए जा रहे समारोह में सरकार आपदा प्रभावित परिवारों को राहत राशि प्रदान करेगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि सरकार के तीन साल के कार्यक्रम पर आपदा राहत फंड से खर्च नहीं होगा, बल्कि सरकार अपने स्तर पर व्यय करेगी। उन्होंने कहा कि मंडी में 11 दिसंबर को करवाए जा रहे समारोह में सरकार आपदा प्रभावित परिवारों को राहत राशि प्रदान करेगी।
विज्ञापन
सीएम ने वीरवार को विधानसभा के बाद पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि भाजपा के समय में 80-80 लाख रुपये टेंट और 40-40 लाख रुपये खाने पर खर्च किए जाते थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर दबाव बनाकर सत्ता पक्ष से आपदा प्रबंधन एक्ट को हटवाना चाहते हैं। अभी तक सभी प्रभावितों को राहत नहीं पहुंची है और सड़कें भी पूरी तरह बहाल नहीं हुई हैं। साथ ही स्कूलों में वार्षिक परीक्षाएं भी हैं। पंचायत चुनाव हुए तो शिक्षकों की भी ड्यूटी लगेंगे, जिससे पढ़ाई प्रभावित होगी। एक-डेढ़ माह में आपदा राहत का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
#WATCH | धर्मशाला, कांगड़ा: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा, "विधानसभा में जो बिल था, वह विधायकों और मंत्रियों की वेतन और भत्तों से संबंधित था। 7 महीने बाद भी विधायकों को उनका बढ़ा हुआ वेतन नहीं मिला है, विधायकों को मिलने वाले भत्ते में भी ज़्यादा बढ़ोतरी… pic.twitter.com/d7d3bSrKok
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 27, 2025
विज्ञापन
जैसी ही ट्रेजरी ठीक होगी, विधायकों को देंगे बढ़ा वेतन
सीएम ने कहा कि विधायक निधि जारी न होने से दिक्कत जरूर है। यह बात सही है कि विधायक निधि थोड़ी रुकी है। मंत्री-विधायकों के बढ़े हुए भत्तों का भुगतान नहीं हुआ है। इसका जिक्र विधायक सतपाल सत्ती ने भी किया है। विधायकों को बिजली, पानी का बिल, हाउस रेंट देना होगा और इन्कम टैक्स भी देना होगा। उन्होंने कहा कि जैसे ही ट्रेजरी ठीक होगी, विधायकों को बढ़ा हुआ वेतन मिल जाएगा।