फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM Sukhu said Bhanupalli railway line is Congress gift the Centre should bear rest of cost of land acquisition

Himachal CM: सीएम सुक्खू बोले- भानुपल्ली रेललाइन कांग्रेस की देन, भूमि अधिग्रहण का बाकी खर्च केंद्र उठाए

Sun, 09 Feb 2025 10:18 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 09 Feb 2025 10:18 AM IST
सार

शनिवार को श्री नयना देवी विधानसभा के घवांडल में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि भानुपल्ली रेललाइन कांग्रेस की देन है। हमने 75 फीसदी भूमि अधिग्रहण का 50 प्रतिशत खर्च और निर्माण लागत का हिस्सा दिया है। बिलासपुर तक राज्य सरकार ने पैसा दिया। अब आगे का खर्च केंद्र को उठाना चाहिए।

विज्ञापन
CM Sukhu said Bhanupalli railway line is Congress gift the Centre should bear rest of cost of land acquisition
श्री नयना देवी जी मंदिर में पूजा अर्चना कर माता का आशीर्वाद लेते मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि भानुपल्ली रेललाइन कांग्रेस की देन है। हमने 75 फीसदी भूमि अधिग्रहण का 50 प्रतिशत खर्च और निर्माण लागत का हिस्सा दिया है। बिलासपुर तक राज्य सरकार ने पैसा दिया। अब आगे का खर्च केंद्र को उठाना चाहिए।
विज्ञापन


शनिवार को श्री नयना देवी विधानसभा के घवांडल में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सुक्खू ने पूर्व सीएम दिवंगत वीरभद्र सिंह को याद करते हुए कहा कि भानुपल्ली रेललाइन उनकी सोच का नतीजा है। सुक्खू ने कहा कि वह उस समय विधायक थे और वीरभद्र सिंह ने कहा था कि हम इसकी कॉस्ट ऑफ कंस्ट्रक्शन देंगे ताकि सीमेंट इंडस्ट्री और स्थानीय लोगों को फायदा हो। मुख्यमंत्री ने एम्स बिलासपुर पर सवाल उठाते हुए कहा कि अस्पताल तो बना दिया है लेकिन यहां डॉक्टर उपलब्ध नहीं हैं।
विज्ञापन



 

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार ने बड़े होटल व्यापारियों को मुफ्त बिजली और 10 करोड़ रुपये के टर्नओवर वाले व्यापारियों को मुफ्त पानी दिया। यह पैसा गांव में रहने वाले आम आदमी का था। हमने सब्सिडी केवल उन लोगों से वापस ली जो सालाना 50 लाख से एक करोड़ रुपये तक कमाते हैं लेकिन आम आदमी की बिजली और पानी की सब्सिडी बरकरार रखी। सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि किसी गांव के व्यक्ति से पानी के मीटर के 100 रुपये भी न लिए जाएं। कांग्रेस सरकार ने तीन हजार रुपये पेंशन पाने वाले कर्मचारियों को 30 हजार रुपये तक की पेंशन दी। हमारी प्राथमिकता ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना है। उन्होंने वर्ष 2027 तक प्रदेश को आत्मनिर्भर और 2032 तक देश का सबसे समृद्ध राज्य बनाने का संकल्प दोहराया।

लोक निर्माण विभाग के ठेकेदारों को एक हफ्ते में देंगे बकाया
सीएम सुक्खू ने कहा कि लोक निर्माण विभाग के ठेकेदारों को उनकी बकाया राशि एक हफ्ते के भीतर जारी कर दी जाएगी।

बोले-फर्जी मुद्दे उठाकर राजनीति कर रहे भाजपाई
मुख्यमंत्री ने कहा कि जब भाजपा सरकार जनता की संपत्ति लुटा रही थी, तब विपक्ष चुप था। अब वे जंगली मुर्गे और समोसे जैसे फर्जी मुद्दे उठाकर राजनीति कर रहे हैं। हम सत्ता सुख के लिए नहीं बल्कि व्यवस्था परिवर्तन के लिए आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed