फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM Sukhu said 419 crores will be spent on roads bridges and drinking water schemes in Himachal

Himachal News: मुख्यमंत्री सुक्खू बोले- हिमाचल में सड़क, पुलों और पेयजल योजनाओं पर खर्च होंगे 419 करोड़

Mon, 29 Sep 2025 10:03 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 29 Sep 2025 10:03 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में सड़कों, पुलों, पेयजल योजनाओं के निर्माण और बाढ़ सुरक्षा कार्यों पर 419 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। ग्रामीण अवसंरचना विकास निधि (आरआईडीएफ) के तहत नाबार्ड ने यह राशि बतौर ऋण मंजूर की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विधायकों की प्राथमिकता के अनुसार योजना विभाग ने नाबार्ड से बजट का प्रावधान करवाया है।

विज्ञापन
CM Sukhu said 419 crores will be spent on roads bridges and drinking water schemes in Himachal
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में सड़कों, पुलों, पेयजल योजनाओं के निर्माण और बाढ़ सुरक्षा कार्यों पर 419 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। ग्रामीण अवसंरचना विकास निधि (आरआईडीएफ) के तहत नाबार्ड ने यह राशि बतौर ऋण मंजूर की है। उन्होंने कहा कि विभागों को स्वीकृत परियोजनाओं का प्रशासनिक अनुमोदन कर 30 दिन के भीतर नाबार्ड को भेजने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि विधायकों की प्राथमिकता के अनुसार योजना विभाग ने नाबार्ड से बजट का प्रावधान करवाया है। सात जिलों में 20 ग्रामीण सड़कों के निर्माण, सुदृढ़ीकरण, सुधारीकरण पर 171 करोड़ रुपये, 5 जिलों में 5 आरसीसी पुल बनाने पर 47 करोड़ रुपये, 3 जिलों में सात ग्रामीण पेयजल परियोजनाओं के निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण पर 83 करोड़ रुपये किए जाएंगे। वहीं, किन्नौर जिले के सुनम गांव में सीवरेज सिस्टम विकसित करने पर 8.72 करोड़, कांगड़ा के रैत ब्लॉक में तत्वानी खड्ड कैचमेंट में बाढ़ प्रोटेक्शन कार्य पर 4.91 करोड़ और 5 जिलों की 9 माइनर सिंचाई परियोजनाओं के निर्माण और सुधारीकरण पर 104 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन


यहां की सड़कें होंगी दुरुस्त
शिमला जिले के ठियोग, मशोबरा, टिक्कर, बसंतपुर, किन्नौर जिले के कल्पा, कुल्लू के कुल्लू, बंजार, ऊना के ऊना, हरोली, मंडी जिले के मंडी व धर्मपुर, हमीरपुर के सुजानपुर व भोरंज विकास खंड में 20 ग्रामीण सड़कें ठीक की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन जिलों में बनेंगे आरसीसी पुल
शिमला के चौपाल, कुल्लू के मनाली, लाहौल व स्पीति के उदयपुर, ऊना के भरवाईं व सिरमौर के पच्छाद में आरसीसी पुल बनाए जाएंगे। वहीं, कांगड़ा के इंदौरा, देहरा, सोलन के बद्दी, ऊना के ऊना व बंगाणा में 7 ग्रामीण पेयजल योजनाओं का निर्माण किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed