फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM Sukhu met Union Finance Minister Sitharaman know what was discussed

CM Sukhu Met Finance Minister: केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण से मिले मुख्यमंत्री सुक्खू, जानें क्या हुई चर्चा

Thu, 20 Mar 2025 09:07 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 20 Mar 2025 09:07 PM IST
सार

दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने केंद्र सरकार से विश्व बैंक और एडीबी जैसी वैश्विक संस्थाओं से बाह्य सहायता प्राप्त करने के लिए लगाई सीलिंग हटाने का आग्रह किया है। 

विज्ञापन
CM Sukhu met Union Finance Minister Sitharaman know what was discussed
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू केंद्रीय वित्त मंत्री को पुष्प गुच्छ भेंट करते हुए। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने केंद्र सरकार से विश्व बैंक और एडीबी जैसी वैश्विक संस्थाओं से बाह्य सहायता प्राप्त करने के लिए लगाई सीलिंग हटाने का आग्रह किया है। वीरवार को मुख्यमंत्री ने दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के सामने यह मामला उठाया। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री बजट सत्र की बैठक छोड़ अधिकारियों के साथ शिमला से नई दिल्ली रवाना हुए और केंद्रीय वित्त मंत्री से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि बंदिशों के चलते राज्य की वित्तीय स्थिति पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। कई परियोजनाएं रुकी हैं। केंद्र ने डेढ़ साल पहले तीन वर्षों के लिए तीन हजार करोड़ रुपये का वित्तपोषण करवाने की सीलिंग लगाई है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने पुनर्निर्माण एवं पुनर्वास प्रस्ताव को विश्व बैंक से बहुपक्षीय वित्तपोषण के लिए नई विंडो के तहत विचार करने का अनुरोध किया। यह केंद्र की ओर से तय सीमा से अधिक है। मुख्यमंत्री ने राजस्व घाटा अनुदान कम कर देने का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने अतिरिक्त संसाधन जुटाने के लिए कई कदम उठाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, ये कदम वित्त वर्ष 2025-26 के लिए बजटीय दायित्वों को पूरा करने के लिए अपर्याप्त हैं। उन्होंने राज्य को 2025-26 के लिए जीएसडीपी का 2 प्रतिशत अतिरिक्त उधार लेने की अनुमति देने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने कठिन भौगोलिक एवं मौसम संबंधी परिस्थितियों के कारण उच्च लागत वाले निर्माण के कारण बुनियादी ढांचे के लिए अतिरिक्त संसाधनों की आवश्यकता का मुद्दा भी उठाया। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मुख्यमंत्री की मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed