फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM Sukhu admired Himachal stalls in New Delhi appreciated the efforts of the Industry Department

CM Sukhu Delhi Visit: सीएम ने नई दिल्ली में निहारे हिमाचल के स्टॉल, उद्योग विभाग के प्रयासों की सराहना की

Tue, 26 Nov 2024 07:24 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 26 Nov 2024 07:24 PM IST
सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंगलवार को नई दिल्ली के प्रगति मैदान में हिमाचल प्रदेश राज्य के हस्तशिल्प एवं हथकरघा निगम, विभिन्न स्वयं सहायता समूहों, हिम ईरा, एचपीएमसी की ओर से लगाए गए 16 स्टॉलों का अवलोकन किया। 

विज्ञापन
CM Sukhu admired Himachal stalls in New Delhi appreciated the efforts of the Industry Department
नई दिल्ली के प्रगति मैदान में 43वें अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले का दौरा करते मुख्यमंत्री सुक्खू। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंगलवार को नई दिल्ली के प्रगति मैदान में 43वें अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले का दौरा किया। यह मेला 27 नवंबर तक चलेगा। सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश राज्य के हस्तशिल्प एवं हथकरघा निगम, विभिन्न स्वयं सहायता समूहों, हिम ईरा, एचपीएमसी की ओर से लगाए गए 16 स्टॉलों का अवलोकन किया। इनमें शहद, कृषि उत्पाद, शॉल, फल उत्पाद, हस्तशिल्प, ऊनी वस्त्र आदि के स्टोल शामिल हैं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय राजधानी में राज्य के उत्कृष्ट उत्पादों को प्रदर्शित करने के लिए उद्योग विभाग के प्रयासों की सराहना की। उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने बताया कि लगभग 2 लाख लोग हिमाचल पैवेलियन का दौरा कर चुके हैं और लगभग 40 लाख रुपये कीमत के उत्पादों की बिक्री हो चुकी है। निदेशक उद्योग यूनुस ने मेले के दौरान प्रदर्शित विभिन्न उत्पादों और गतिविधियों की जानकारी प्रदान की। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, आवासीय आयुक्त मीरा मोहंती सहित राज्य सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed