फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chief Engineer Vimal Negi death case Harikesh Meena and Deshraj removed IAS Rakesh Prajapati additional charge

विमल नेगी मौत मामला: एमडी और निदेशक के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज, एसीएस को जांच

Thu, 20 Mar 2025 10:17 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो/संवाद/शिमला/बिलासपुर।
अमर उजाला ब्यूरो/संवाद/शिमला/बिलासपुर। Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 20 Mar 2025 10:17 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन के चीफ इंजीनियर विमल नेगी मौत मामले में बड़ी अपडेट है। बता दें कि हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन के एमडी व IAS हरिकेश मीणा और डायरेक्टर देशराज पावर कॉरपोरेशन में ड्यूटी नहीं देंगे। देसराज को निलंबित भी कर दिया गया है। 

विज्ञापन
Chief Engineer Vimal Negi death case Harikesh Meena and Deshraj removed IAS Rakesh Prajapati additional charge
मृतक मुख्य अभियंता विमल नेगी के परिजन। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश पावर काॅरपोरेशन (एचपीपीसीएल) के मुख्य अभियंता विमल नेगी की संदिग्ध मौत पर आक्रोशित परिजनों के साथ कर्मचारी और आम लोग भी सड़क पर उतर गए हैं। परिजनों की शिकायत पर देर शाम एचपीपीसीएल के एमडी हरिकेश मीणा और निदेशक देसराज पर पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सरकार ने इन दानों को पदों से हटाकर पूरे मामले की जांच अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) ओंकार शर्मा को साैंप दी है।
विज्ञापन





देर शाम निदेशक (इलेक्टि्रकल) देसराज को सरकार ने निलंबित कर दिया गया है। विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। उधर, दोनों आरोपी अफसरों के निलंबन पर अड़े परिजन रात 10 बजे तक विमल के शव को लेकर शिमला में एचपीपीसीएल के दफ्तर के बाहर धरने पर बैठे रहे। इससे पहले बुधवार को बिलासपुर, शिमला और किन्नौर में कर्मचारियों समेत आम लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। बिलासपुर में कर्मियों ने एम्स के बाहर प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए इंसाफ की मांग की। यहां नेगी के शव का पोस्टमार्टम हुआ। इसके बाद बीसीएस शिमला में एचपीसीसीएल कार्यालय के बाहर कर्मियों ने विमल नेगी के शव को सड़क पर सात घंटे तक चकाजाम कर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन





उधर, नेगी के गृह जिला किन्नौर में भी आक्रोश रैली निकाली गई और कर्मचारियों ने दो दिन पेन डाउन हड़ताल का एलान किया है। इसी बीच, चीफ इंजीनियर की मौत मामले की जांच एसीएस को जांच को साैंप दी है। एसीएस नेगी के परिवार और काॅरपोरेशन के कर्मियों से बात कर 15 दिन में रिपोर्ट सरकार को सौंपेंगे। वह मीणा और देसराज पर लगे आरोपों की विश्वसनीयता की भी जांच करेंगे। इससे पूर्व मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सदन में चीफ इंजीनियर की मौत के मामले की जांच एसीएस स्तर के अधिकारी से करवाने का एलान किया। दोपहर बाद बीसीएस कार्यालय के बाहर परिजनों-कर्मियों ने प्रदर्शन कर मीणा और देसराज को निलंबित करने की मांग की। शाम को सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए विभिन्न आरोपों से घिरे दोनों अधिकारियों को उनके पदों से हटा दिया है। अगले आदेशों तक दोनों के कार्यालय में भी जाने पर रोक लगा दी है। निदेशक ऊर्जा राकेश प्रजापति को एमडी और सुरेंद्र कुमार को निदेशक इलेक्टि्रकल का अतिरिक्त कार्यभार दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 



अफसरों पर लगाए प्रताड़ना के आरोप

दस मार्च से लापता चीफ इंजीनियर विमल नेगी का शव 18 मार्च को बिलासपुर स्थित गोबिंदसागर झील में मिला था। नेगी के लापता होने के बाद उनकी पत्नी ने सीएम को पत्र लिखकर पावर कॉरपोरेशन के एमडी हरिकेश मीणा, निदेशक देसराज समेत अन्य उच्च अधिकारियों पर उनके पति को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed