{"_id":"6148b4bd8ebc3ec9087fd7bd","slug":"youth-will-sweat-to-become-forest-guard-chamba-news-sml3845351186","type":"story","status":"publish","title_hn":"वनरक्षक बनने के लिए पसीना बहाएंगे युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वनरक्षक बनने के लिए पसीना बहाएंगे युवा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। वन विभाग में वनरक्षक बनने के लिए जिले के युवा पुलिस मैदान बारगाह में पसीना बहाएंगे। वनरक्षक के 14 पदों के लिए की जा रही भर्ती के लिए 11 हजार 800 युवाओं ने आवेदन किया है। बारगाह मैदान में भर्ती को लेकर वन विभाग ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। 21 सितंबर से लेकर आठ अक्तूबर तक वनरक्षक भर्ती प्रक्रिया चलेगी। हर दिन आठ सौ युवा मैदान में भर्ती होने के लिए दौड़ लगाएंगे। यह भर्ती प्रक्रिया सुबह आठ बजे शुरू होगी। जब तक आठ सौ अभ्यर्थियों का शारीरिक टेस्ट पूरा नहीं हो जाता, तब तक भर्ती प्रक्रिया चलती रहेगी। भर्ती प्रक्रिया जिले के सभी वन मंडलाधिकारी भी भाग लेंगे।
भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शिता से पूरा करने के लिए विभाग की ओर से ग्राउंड में सात कैमरों की व्यवस्था की गई है। इनमें पांच वीडियो और दो सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इनके जरिये ग्राउंड में भर्ती के दौरान होने वाली हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी।
वनमंडलाधिकारी अमित शर्मा ने बताया कि वनरक्षकों की भर्ती को लेकर विभाग ने तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। अस्सी कर्मचारी भर्ती के दौरान अपनी सेवाएं देंगे। कैमरों के जरिये भर्ती के दौरान होने वाली हर गतिविधि का रिकॉर्ड रखा जाएगा। सभी अभ्यर्थियों को भर्ती में शामिल होने का मौका दिया जाएगा।