फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Youth unemployment allowance hanging for five months

युवाओं का बेरोजगारी भत्ता पांच माह से लटका

Fri, 03 Dec 2021 07:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 07:42 PM IST
विज्ञापन
Youth unemployment allowance hanging for five months
Youth unemployment allowance hanging for five months
चंबा। जिले के रोजगार कार्यालयों में पंजीकृत 2816 युवाओं का बेरोजगारी भत्ता लटक गया है। पिछले करीब पांच माह से भत्ते की अदायगी नहीं हो पाई है। इससे युवाओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, दूसरी ओर विभाग ने भी इसके बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत करवा दिया है। माना जा रहा है कि बजट का प्रावधान होने पर एकमुश्त सभी युवाओं को बेरोजगारी भत्ते की अदायगी कर दी जाएगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जिले के रोजगार कार्यालयों में 2816 युवा बेरोजगार भत्ता योजना के तहत पंजीकृत हैं। उन्हें पांच माह से बेरोजगारी भत्ते की किस्त नहीं दी गई है। गौरतलब है कि प्रदेश सरकार की ओर से वर्ष 2017 में इस योजना का आगाज जिला मुख्यालय स्थित ऐतिहासिक चंबा चौगान में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने किया था। इस योजना से हर साल हजारों बेरोजगार युवाओं को लाभ मिल रहा है लेकिन बजट की व्यवस्था न होने से पांच माह से बेरोजगारों का भत्ता लटक गया है। बन्नी कुमार, सुरेश कुमार, अमित कुमार, राजेश कुमार, प्रीति, पूजा देवी, रंजना कुमारी आदि का कहना है कि नियमित रूप से भत्ते की अदायगी नहीं हो रही है। उन्होंने सरकार और विभाग से मांग की है कि जल्द भत्ते की अदायगी की जाए।
विज्ञापन

जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि यह मामला ध्यान में है। इसके बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत करवाया है। साथ ही पत्राचार भी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जैसे ही बजट का प्रावधान होगा, एकमुश्त भुगतान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed