{"_id":"6117f52a8ebc3ee52976069b","slug":"youth-gave-the-message-of-fit-india-from-the-rally-chamba-news-sml380467435","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं ने दौड़ लगाकर दिया फिट इंडिया का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं ने दौड़ लगाकर दिया फिट इंडिया का संदेश
विज्ञापन
चंबा में फिट इंडिया फ्रीडम रन के तहत शहर में रैली निकालते स्वयंसेवी।
- फोटो : Chamba
चंबा। नेहरू युवा केंद्र की ओर से स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिला मुख्यालय में आजादी का अमृत महोत्सव ‘फिट इंडिया फ्रीडम रन’ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त डीसी राणा बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। उन्होंने युवाओं को आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर फिट इंडिया फ्रीडम रन की शपथ दिलवाई।
इस अवसर पर राष्ट्रीय गान भी गाया गया। उसके बाद उन्होंने अपने संबोधन में युवाओं से आह्वान किया कि प्रधानमंत्री के संदेश ‘आधा घंटा रोज फिट इंडिया डोज’ को घर-घर तक पहुंचाएं और अपने परिवार और समुदाय के लोगों को हर रोज आधा घंटा व्यायाम करने के लिए प्रेरित करें। इस अवसर पर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चंबा के एनसीसी, कैडेट्, वॉलंटियर रोवर रेंजर, खिलाड़ी और युवा मंडलों के पदाधिकारी सहित नेहरू युवा
केंद्र के स्वयंसेवकों ने भाग लिया। उपायुक्त डीसी राणा ने फ्रीडम रन में शामिल युवाओं को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। फ्रीडम रन मिलेनियम गेट से शुरू होकर चंबा मार्केट, लक्ष्मी नारायण मंदिर से होते हुए अखंड चंडी पैलेस तक गई। कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट यूथ ऑफिसर विवेक कुमार, चंबा कॉलेज के प्रोफेसर अविनाश पाल, दीपक भाटिया, उमेश चौणा, ओलंपिक संघ के प्रधान मनुज शर्मा, फुटबाल कोच प्रेम भूषण, रामनेश खन्ना, अतुल चौणा, जितेंद्र बिजलवान और कामेश्वर शर्मा मौजूद रहे।