फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Youth died due to rabies, died in Tanda

Chamba News: रैबीज से युवक की मौत, टांडा में तोड़ा दम

Fri, 13 Sep 2024 10:07 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 13 Sep 2024 10:07 PM IST
विज्ञापन
Youth died due to rabies, died in Tanda
सिहुंता चंबा। भटियात विधानसभा क्षेत्र के हटली में एक युवक की रैबीज से मौत हो गई है। युवक ने मेडिकल कॉलेज टांडा में अंतिम सांस ली। मृतक की पहचान असलम खान पुत्र कमालदीन निवासी हटली गडवाजा के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पंचायत उपप्रधान रीता देवी ने बताया कि मृतक के भाई के मुताबिक उसके भाई को चार माह पूर्व बाजार में पागल कुत्ते ने काट लिया था। इसके बाद उसने इसे हल्के में लिया। आखिरकार बीते वीरवार रात उसका गला सूखने लगा, लेकिन पानी पीने से डर रहा था। परिजनों ने उसे बाइक पर बैठाकर स्वास्थ्य केंद्र ले जाने लगे, तब युवक हवा न लगने की बात कहने लगा। आखिरकार शाहपुर अस्पताल पहुंचाने पर उसे टांडा के लिए रेफर किया गया। यहां शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे युवक ने अंतिम सांस ली। दोपहर बाद मृतक का शव गांव में पहुंचाकर पैतृक कब्रिस्तान में दफना दिया गया। रैबीज से युवक की मौत के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed