फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   youth congress protest in chamba against bus fair

बस किराये में की 25 फीसदी बढ़ोत्तरी के विरोध में युकां ने किया प्रदर्शन

Wed, 22 Jul 2020 07:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 07:48 PM IST
विज्ञापन
youth congress protest in chamba against bus fair
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चंबा। बस किराये में 25 फीसदी बढ़ोतरी के विरोध में बुधवार को यूथ कांग्रेस ने उपायुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान युकां ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।
युवा कांग्रेस ने कोरोना महामारी के समय में बसों का किराया बढ़ाने के निर्णय को जनविरोधी करार दिया। इसके बाद युकां अध्यक्ष कपिल भूषण की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने एसी टू डीसी चंबा राम प्रसाद के माध्यम से प्रदेश के राज्यपाल को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

युकां अध्यक्ष कपिल भूषण ने बताया कि प्रदेश सरकार ढाई साल में 50 प्रतिशत बस किराया बढ़ा चुकी है। कोरोना महामारी में जहां गरीबों को परिवार का पालन पोषण करने में परेशानी आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे दौर में केंद्र और प्रदेश सरकार लोगों को लूटने का काम कर रही हैं। केंद्र सरकार ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के मूल्यों में कमी के बावजूद भी देश में पेट्रोल, डीजल के दामों में बढ़ोतरी की है।
प्रदेश सरकार की ओर से गरीब तबके से लेकर किसानों, बागवानों की अनदेखी की जा रही है। युवा कांग्रेस ने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने बढ़ाए बस किराये को वापस नहीं लिया तो सरकार के खिलाफ जनता के साथ मिलकर जन आंदोलन करेगी। इस मौके पर युकां के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।
कांग्रेस सेवादल ने किया मौन प्रदर्शन
चंबा। कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारियों ने भी बस किराये में बढ़ोतरी के विरोध में मौन प्रदर्शन किया। सेवादल पदाधिकारियों ने एसी टू डीसी चंबा राम प्रसाद के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर बढ़े किराये के सरकार के निर्णय को निरस्त करने की मांग उठाई है।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 के चलते पहले से ही लोग महंगाई की मार झेल रहे हैं। ऐसे में अब बस किराये में भी बढ़ोतरी होने से उन पर दोहरी मार पड़ रही है। बहरहाल, बसों के बढ़े किराये को सरकार को हर हाल में निरस्त करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed