फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Youth broke the barriers of caste and caste and entered into a sacred relationship.

Chamba News: युवाओं ने तोड़े जात-पात के बंधन, पवित्र रिश्ते में बंधे

Fri, 05 Apr 2024 10:31 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 05 Apr 2024 10:31 PM IST
विज्ञापन
Youth broke the barriers of caste and caste and entered into a sacred relationship.
युवाओं ने तोड़े जात-पात के बंधन, पवित्र रिश्ते में बंधे
विज्ञापन

जिला कल्याण विभाग के पास अंतरजातीय विवाह योजना के तहत आए 27 आवेदन
विभाग ने 15 आवेदनों का किया निपटारा, 12 आवेदन रहे शेष
योजना के तहत दपंति को सरकार दे रही 50000 रुपये की राशि

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिला चंबा में युवा जात-पात की जंजीरें तोड़कर शादी के पवित्र बंधन में बंध रहे हैं। यह बात जिला कल्याण विभाग के पास अंतरजातीय विवाह योजना के तहत पहुंचे आवेदनों में सामने आई हैं। इस बार जिले में करीब 27 दंपतियों ने अंतरजातीय विवाह योजना के लिए आवेदन किया है। विभाग ने इन आवेदनों को उच्चाधिकारियों को स्वीकृति के लिए भेजा। स्वीकृति मिलने के बाद 15 आवेदनों का निपटान भी कर दिया है। स्वीकृत आवेदनों की प्रोत्साहन राशि लाभार्थियाें को आवंटित कर दी गई है। शेष 12 आवेदनों को लाभान्वित करने की प्रक्रिया जारी है।
जानकारी के अनुसार वित्त वर्ष 2023-24 के तहत 27 दंपतियों ने इस योजना के तहत आवेदन किया था। प्रदेश सरकार की ओर से इस योजना को शुरू करने का मकसद जात-पात के बंधन को खत्म करना है, जिससे समाज में सभी वर्ग एक-दूसरे के साथ मिलकर रहे और एकता का संदेश दें। सरकार की ओर से योजना के तहत दंपती को पचास हजार रुपये की राशि दी जाती है। हर साल जिले में इस योजना का रिस्पांस काफी बेहतर रहा है। औसतन बीस से तीस आवेदन योजना के तहत विभाग के कार्यालय में पहुंच रहे हैं। इस साल भी 27 नव दंपती ने योजना से लाभान्वित होने के लिए आवेदन किया है। विभाग ने शेष रहे आवेदनों को आगामी कार्यवाही के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


--उधर, जिला कल्याण अधिकारी चंबा चमन शर्मा ने बताया कि योजना के तहत 27 आवेदन पहुंचे थे। इनमें 15 आवेदनों का निपटान कर दिया गया है। शेष 12 आवेदनों का भी जल्द ही निपटारा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed