{"_id":"65db43deef736ae041081e0e","slug":"youth-accused-of-instigating-girl-to-commit-suicide-on-12-day-remand-chamba-news-c-88-1-ssml1006-119197-2024-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी युवक 12 दिन की रिमांड पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी युवक 12 दिन की रिमांड पर
Sun, 25 Feb 2024 07:12 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 25 Feb 2024 07:12 PM IST
विज्ञापन
युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी युवक 12 दिन की रिमांड पर
दोनों के बीच में शादी को लेकर हुआ था रिश्ता, युवक ने दूसरी लड़की से कर ली शादी
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने वाले युवक को अदालत ने 12 दिन की रिमांड पर भेज दिया है। 12 दिन की रिमांड अवधि पूर्ण होने के उपरांत उसे दोबारा अदालत में पेश किया जाएगा।
छह फरवरी को एक युवती ने चंबा शहर में जहर खा लिया और उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसे मेडिकल कॉलेज चंबा में प्राथमिक उपचार के बाद टांडा रेफर किया गया था, लेकिन उपचार के दौरान उसकी टांडा में मौत हो गई। जख्युवती के परिजनों ने उसकी मौत को लेकर आरोपी को नाम लिया तो पुलिस ने उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की छानबीन में यह पता लगा कि आरोपी और मरने वाली युवती को पहले शादी के लिए रिश्ता हुआ था। बीच में युवक ने दूसरी शादी कर ली। इसके बाद दोनों के बीच में विवाद रहा। छह फरवरी को युवक ने युवती को मिलने के लिए चंबा बुलाया तो उनके बीच में जो भी बातें हुईं। उसके बाद युवती ने जहर खा लिया। पुलिस ने मृतिका के परिजनों के बयान पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब यह मामला अदालत में विचाराधीन हो चुका है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने इसकी पुष्टि की है।
--