{"_id":"68ebe53f6699951fda047ba5","slug":"youngster-boys-beat-khalani-by-44-runs-chamba-news-c-88-1-ssml1004-163555-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: यंगस्टर बॉयज की टीम ने खलानी को 44 रन से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: यंगस्टर बॉयज की टीम ने खलानी को 44 रन से हराया
Sun, 12 Oct 2025 10:58 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 12 Oct 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
चंबा। ऐतिहासिक चंबा चौगान में राजकुमार ब्रिजेंद्र सिंह मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को एक मैच खेला गया। इस मैच में यंगस्टर बॉयज ने खलानी को 44 रन से हराया। प्रतियोगिता के आयोजन सचिव राजीव सहगल ने बताया कि इस मैच में यंगस्टर बॉयज की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में 135 रन बनाए। इसमें अजय ने 59 और निखिल ने 23 रन की पारी खेली।
खलानी की ओर से वीनू ने तीन विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी खलानी की टीम 91 रन ही बना सकी। इसमें ओम प्रकाश ने 23 और मोहित ने 19 रन बनाए, लेकिन अपनी टीम को जीत की दहलीज तक नहीं पहुंचा पाए। इस जीत के साथ यंगस्टर बॉयज की टीम ने प्रतियोगिता के दूसरे दौर में प्रवेश किया।